फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Spot -fixing : ban on Sreesanth and Chavan will be continue

स्पॉट फिक्सिंग: खिलाड़ियों पर जारी रहेगा प्रतिबंध

Wed, 29 Jul 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Jul 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Spot -fixing : ban on Sreesanth and Chavan will be continue

स्पॉट फिक्सिंग मामले में दिल्ली की अदालत से बरी हो जाने के बावजूद पूर्व गेंदबाज एस श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजित चंदीला की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को श्रीसंत और चव्हाण पर लगे आजीवन प्रतिबंध को हटाने से इनकार कर दिया। बोर्ड ने साफ कर दिया कि वह तेज गेंदबाज एस.श्रीसंत और स्पिनर अंकित चव्हाण पर से आजीवन प्रतिबंध हटाने पर पुनर्विचार नहीं करेगा।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने श्रीसंत और चव्हाण पर आजीवन प्रतिबंध लगाया था, जबकि चंदीला की सुनवाई अब भी चल रही है। गौरतलब है कि 2013 में आईपीएल-6 के दौरान स्पॉट फिक्सिंग मामले में श्रीसंत, चंदीला और अजित समेत कुल 36 लोगों को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुशासनात्मक और आपराधिक कार्रवाई में होता है फर्क: ठाकुर

Spot -fixing : ban on Sreesanth and Chavan will be continue

हालांकि पटियाला हाउस कोर्ट ने सभी को बरी कर दिया है।  केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने बीसीसीआई से अनुरोध किया है कि श्रीसंत को फिर से खेलने की अनुमति दी जाए।

लेकिन बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा है कि दोनों क्रिकेटरों पर लगे आजीवन प्रतिबंध पर पुनर्विचार नहीं किया जाएगा। ठाकुर ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, बीसीसीआई की अनुशासन समिति द्वारा लगाया गया प्रतिबंध जारी रहेगा। अनुशासनात्मक कार्रवाई अलग होती है और आपराधिक कार्रवाई अलग होती है।

उनके खिलाफ कार्रवाई अनुशासनात्मक और भ्रष्टाचार निरोधक इकाई की रिपोर्ट के आधार पर की गई थी। लिहाजा इन पर प्रतिबंध लागू रहेगा। उपरोक्त खिलाड़ियों को जांच के दौरान जेल में समय बिताना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed