फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   some nice facts in second ODI

भारतीय गेंदबाजों ने बनाया वनडे क्रिकेट में नया रिकॉर्ड

Wed, 18 Jun 2014 04:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 Jun 2014 04:38 PM IST
विज्ञापन
some nice facts in second ODI
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली समेत कई दिग्गज क्रिकेटरों के बांग्लदेश दौरे पर नहीं जाने के फैसले के बाद माना जा रहा था कि तीन मैचों की वनडे सीरीज बेदम साबित होगी।
विज्ञापन


साथ ही मेजबान बांग्ला टीम के अनुभवी क्रिकेटर टीम इंडिया के उभरते क्रिकेटरों को आसानी से धूल चटा देंगे, लेकिन भारत की युवा जोश के आगे बांग्ला शेरों की चुनौती फुस्स हो गई।
विज्ञापन


पहले मैच में 7 विकेट से जीत हासिल करने के बाद भारत ने दूसरे मैच में भी शानदार जीत हासिल कर ली। रोचक बात यह है कि दूसरे वनडे में भारत ने बांग्लादेश को महज 106 रनों का लक्ष्य दिया था। इस लो स्कोरिंग मुकाबले में कई दिलचस्प बातें भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 2 मैच में नहीं चले और तीसरे में किया कमाल

some nice facts in second ODI
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट बिन्नी ने बांग्‍लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में मंगलवार को मात्र 4 रन पर 6 विकेट लेकर किसी भारतीय गेंदबाज का किसी वनडे मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शने का नया रिकार्ड बना डाला।

बिन्नी ने 4.4 ओवर में महज 4 रन पर 6 विकेट लेकर महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले का 27 नवंबर 1993 को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ 6.1 ओवर में 12 रन पर 6 विकेट लेने का पिछला भारतीय रिकार्ड ध्वस्त कर दिया।

वनडे क्रिकेट के किसी मैच में किसी गेंदबाज का यह नौवां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। शानदार प्रदर्शन कर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल करने वाले बिन्‍नी अपने दो वनडे मैचों में एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके थे।

बना 8 रन पर 1 विकेट गिरने का औसत

some nice facts in second ODI
भारत और बांग्लादेश के बीच ढाका के मीरपुर में दूसरा वनडे जब शुरू हुआ तो किसी को यह आभास नहीं था कि मैच इस कदर बेहद दिलचस्प होगा।

बारिश ने मैच में काफी बाधा डाली लेकिन जब शुरू हुआ तो विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारत की पूरी टीम 26 ओवर के अंदर 105 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने आई मेजबान टीम तो 58 रन पर ही आउट हो गई।

इस मैच में 163 रन बने और कुल 20 विकेट गिरे। इस हिसाब से देखा जाए तो 8.15 रन की औसत से विकेट गिरे। प्रत्येक विकेट के लिए रन की औसत से यह सातवां सबसे खराब प्रदर्शन है। इससे पहले 2003 के वर्ल्ड कप में श्रीलंका और कनाडा के बीच मैच हुआ जिसमें कनाडा 36 रन पर आउट हो गया और श्रीलंका ने बिना किसी नुकसान के मैच जीत लिया। इस मैच का प्रति रन-विकेट का औसत 6.63‌ था।

बल्‍लेबाजों का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन

some nice facts in second ODI

आईसीसी के नियम देखे जाएं तो वनडे मैच में बल्‍लेबाजों के पास रन बनाने के ज्यादा मौके होते हैं और बेचारे गेंदबाजों ‌को इन्हीं के बीच बल्‍लेबाजों पर अंकुश लगाना होता है।

लेकिन दूसरे वनडे में गेंदबाजों ने इस कदर कहर ढाया कि बल्‍लेबाजों के लिए यह सबसे शर्मनाक प्रदर्शन बन गया। इस मैच में कुल 20 विकेट गिरे लेकिन बल्‍लेबाज महज 163 रन ही बना सके। बल्‍लेबाजों का यह प्रदर्शन वनडे क्रिकेट में सबसे खराब प्रदर्शन है।

इससे पहले एक मैच में 20 विकेट गिरने और सबसे कम रन बनाने का रिकॉर्ड 203 रनों का था। यह मैच 2006 में हरारे में जिम्बाब्वे और केन्या के बीच खेला गया था। केन्या ने 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान जिम्बाब्वे की टीम महज 69 रन पर आउट हो गई।

वनडे में भारतीय गेंदबाजों की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

some nice facts in second ODI

अमूमन टीम इंडिया की गेंदबाजी को बल्‍लेबाजी से कमतर आंका जाता ‌है। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में अनुभवी गेंदबाजों की अनुपस्थिति में भारत के उभरते गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया। बल्‍लेबाजों की नाकामी से भारत महज 105 रन बनाकर आउट हो गया।

ऐसे में लग रहा था कि मेजबान टीम आसानी से इस लक्ष्य का हासिल कर लेगी, लेकिन महज 2 गेंदबाजों स्टुअर्ट बिन्‍नी और मोहित शर्मा ने आपस में विकेट बांटते हुए भारत की लाज रख ली। भारत की ओर से सिर्फ 3 गेंदबाजों को गेंद की कमान सौंपी गई और उन्होंने बांग्ला टीम को महज 58 रनों पर समेट दिया।

वनडे क्रिकेट में कम स्‍कोर का बचाव करते हुए भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले भारत ने पिछले साल पोर्ट ऑफ स्पेन में श्रीलंका के खिलाफ 29-29 ओवर के मैच में 119 रनों का बचाव किया था। जबकि 50-50 ओवर के मैच में भारत ने 1985 में शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ 125 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed