फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Shoaib Akhtar refused to marry with 17 year old girl

17 साल की लड़की से शादी पर शोएब अख्तर ने तोड़ी चुप्पी

Mon, 09 Jun 2014 03:19 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 Jun 2014 03:19 PM IST
विज्ञापन
Shoaib Akhtar refused to marry with 17 year old girl
अक्सर अपनी हरकतों से मीडिया में छाए रहने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज और 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर शोएब अख्तर इस समय फिर से सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन


पिछले एक हफ्ते पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया में यह खबर आई थी कि पूर्व तेज गेंदबाज और कमेंट्रेटर शोएब शादी करने जा रहे हैं और वह भी 17 साल की नाबालिग लड़की रुबाब के साथ।
विज्ञापन


जून के पहले हफ्ते में खत्म हुए आईपीएल 7 में कमेंट्री करने वाले 39 साल के शोएब अख्तर की अपने से 22 साल कम उम्र की लड़की से शादी करने की खबर पर हर कोई आश्चर्य में था, लेकिन इस पूर्व क्रिकेटर ने शादी पर अपनी बात रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अख्तर ने ट्विटर के जरिए दी सफाई

Shoaib Akhtar refused to marry with 17 year old girl
पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एबोटाबाद की एक 17 वर्षीय लड़की जिसने पिछले म‌हीने 12वीं की परीक्षा दी है, से शादी के बंधन में बंधने की खबरों का ट्विटर के जरिए खंडन किया है।

पाकिस्तानी मीडिया में शादी की खबर सामने आने पर प्रतिक्रिया देते हुए शोएब ने उन रिपोर्टों को बकवास करार दिया, जिसमें उनके अपने से उम्र में 22 साल छोटी लड़की से जून के तीसरे सप्ताह में शादी होने की बात कही जा रही थी।

अख्तर ने पत्रकारों को अफवाह फैलाने के लिए दोषी ठहराया। जबकि स्‍थानीय मी‌डिया के अनुसार शोएब की शादी तय हुई है पाकिस्तान के हरीपुर जिले की एक नाबालिग लड़की के साथ।

अख्तर का ट्विटर अकांउड वेरीफाइड नहीं

Shoaib Akhtar refused to marry with 17 year old girl
इससे पहले शनिवार को पाकिस्तानी मीडिया में अख्तर के 17 वर्षीय रूबाब से शादी रचाने की खबरें आई थी। रुबाब को क्रिकेट से कम ही लगाव है और उसने अभी 12वीं की परीक्षा दी है।

'रावलपिंडी एक्सप्रेस' शोएब अख्तर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा, "मैं यह पुष्टि करना चाहता हूं कि मैं 17 साल की लड़की से शादी नहीं कर रहा। इस खबर में कोई भी सच्चाई नहीं है।"

उन्होंने आगे लिखा, "बधाइयों का स्वागत है लेकिन कुछ घटिया अफवाहों के लिए नहीं। मेरे पत्रकार दोस्तों, मैं आपसे विवेकपूर्ण रिपोर्टिंग की उम्मीद करता हूं न कि अफवाह फैलाने की।" हालांकि जिस ट्विटर पर उन्होंने लिखा ‌है वह वेरीफाइड नहीं है, लेकिन क्रिकइंफो की वेबसाइट पर क्रिकेटरों की ट्विटर लिस्‍ट में यह शामिल था।

पाक मीडिया ने दी थी शादी की जानकारी

Shoaib Akhtar refused to marry with 17 year old girl
पाकिस्तानी मीडिया ने शोएब अख्तर के परिवार वालों के हवाले से शादी की पूरी जानकारी दी थी। अखबार ने तब लिखा कि शोएब के परिजन और रुबाब का परिवार हज पर गए थे जहां दोनों की मुलाकात हुई।

शोएब की मां ने रुबाब के घरवालों से उनके बेटे के लिए एक योग्य लड़की की तलाश करने को कहा था। बाद में दोनों ही आपस में रिश्तेदार बनने पर राजी हो गए।

अखबार ने दावा किया था कि शोएब 12 जून को रूबाब के साथ शादी तय करने के लिए रावलपिंडी में अपने घर जाएंगे। शादी से पहले मेहंदी कार्यक्रम 19 जून को रखा गया है। जबकि रुखस्तगी (विदाई) 20 को हरीपुर के बिलावल हॉल में होगी। दावत-ए-वलीमा 22 जून को राव‌लपिंडी में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed