फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   shane watson to lead rajasthan royals

राजस्थान रॉयल्स को मिला कप्तान, द्रविड़ होंगे मेंटर

Mon, 10 Mar 2014 06:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 10 Mar 2014 06:18 PM IST
विज्ञापन
shane watson to lead rajasthan royals
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज आलराउंडर शेन वॉटसन आईपीएल सीजन सात में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करेंगे जबकि टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ इस बार मेंटर की भूमिका में होंगे।
विज्ञापन


राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को आगामी सीजन के लिए वॉटसन को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया।

वर्ष 2013 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ टीम के लिए रणनीति बनाने, युवाओं को प्रेरित करने सहित टीम के मेंटर की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

नए कप्तान की अगुवाई में बढ़िया करेगी टीम

shane watson to lead rajasthan royals
2008 में शेन वॉटसन के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत टीम ने आईपीएल का पहला संस्करण जीता था। वॉटसन शुरुआत से ही टीम के साथ जुड़े रहे हैं और 2012 से वह पूर्व कप्तान द्रविड़ के नेतृत्व में खेल चुके हैं।

द्रविड़ ने वॉटसन को टीम का नया कप्तान चुने जाने पर खुशी जताते हुए कहा, "मैं वॉटसन को कप्तान नियुक्त किए जाने पर बधाई देता हूं। वह न सिर्फ एक शानदार आलराउंडर हैं बल्कि बेहतरीन खिलाड़ी भी हैं।"

उन्होंने कहा, "वॉटसन पहले सीजन से ही टीम का हिस्सा रहे हैं और खिलाड़ियों तथा स्टॉफ को अच्छी तरह से जानते हैं। रॉयल्स के पास बेहतरीन युवा खिलाड़ी हैं और मुझे उम्मीद है कि वॉटसन के नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा।"

रॉयल्स की टीम मेरे लिए परिवार जैसी

shane watson to lead rajasthan royals

इस बीच शेन वॉटसन ने भी अपनी नई भूमिका पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, "रॉयल्स की कप्तानी करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह एक बेहतरीन टीम है जिसने मुझे हमेशा बेहतर करने का मौका दिया है। शेन वार्न और द्रविड़ दोनों ने ही हमेशा मुझमें भरोसा जताया है। मुझे उम्मीद है कि मैं अपनी फ्रेंचाइजी द्वारा मुझमें दिखाए गए भरोसे पर खरा उतरूंगा।"

वॉटसन ने कहा, "हमें उम्मीद है कि हम अपने प्रशंसकों को इस बार रोमांचक सत्र दे पाएंगे। मैं अपने प्रशंसकों का भी धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने मेरे लिए मतदान किया। रॉयल्स की टीम मेरे लिए परिवार जैसी है और मैं इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर खुश हूं। मेरी कोशिश अपना बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा ताकि हम 2008 की सफलता को इस बार भी दोहरा सकें।"

वॉटसन ने आईपीएल में राजस्थान की तरफ से 61 मैचों में 38.51 के औसत और 1887 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

वीजा नहीं मिलने से परेशान सबसे महंगा विदेशी क्रिकेटर

shane watson to lead rajasthan royals

अपने कुछ व्यक्तिगत कामों से भारत आने के लिए इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन को वीजा हासिल करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पीटरसन ने सोशल साइट ट्विटर पर लिखा है कि भारत आने के लिए उन्होंने भारतीय दूतावास में अपना पासपोर्ट 10 दिन पहले ही जमा कर दिया था लेकिन अब तक वीजा हासिल नहीं हुआ है। पीटरसन ने लिखा है कि यह काम मुश्किल से 24 घंटे में प्राय: हो जाया करते हैं।

पीटरसन ने कहा, "अति आवश्यक काम से भारत जाना चाहता हूं और इसके लिए भारतीय दूतावास में पासपोर्ट 10 दिन पहले ही जमा करा दिया लेकिन 24 घंटे में हो जाने वाले काम में अब तक कुछ भी नहीं हुआ। भारतीय विदेश मंत्रालय, कृपया मदद करो।" पीटरसन को इस बार भी आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स ने 9 करोड़ रुपए में खरीदा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed