फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Shakib al Hasan threatens to quit international cricket

टी-20 लीग के लिए राष्ट्रीय टीम के पूर्व कप्तान ने की बोर्ड से बगावत

Sat, 05 Jul 2014 05:26 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Jul 2014 05:26 PM IST
विज्ञापन
Shakib al Hasan threatens to quit international cricket
जबर्दस्त कमाई कराने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और इसी की तर्ज पर दुनिया में कई और देशों में टी-20 लीग आ जाने के बाद क्रिकेटरों का अपने देश के लिए खेलने का जोश खत्म होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


कुछ साल पहले श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसित मलिंगा ने आईपीएल खेलने के लिए टेस्ट क्रिकेट से ही संन्यास ले लिया था। मलिंगा के अलावा और भी कई क्रिकेटर हैं जो क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में कमाई के महत्व को देखते हुए बड़े प्रारूपों में खेलने से बचना चाह रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसा ही एक और ताजातरीन मामला हुआ है बांग्लादेश में, जहां टी-20 लीग खेलने के लिए एक बड़े क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ही छोड़ देने की धमकी दी है।

दुनिया के शीर्ष 3 आलराउंडरों में से एक हैं शाकिब

Shakib al Hasan threatens to quit international cricket
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने की धमकी देने वाला यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और आलराउंडर शाकिब अल हसन हैं। शाकिब इस समय वनडे क्रिकेट में दुनिया में दूसरे नंबर के आलराउंडर हैं जबकि टेस्ट में तीसरे नंबर के सर्वश्रेष्‍ठ आलराउंडर हैं।

उन्होंने टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेलने से छोड़ने की धमकी उस समय दी जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इस साल कैरेबियाई प्रीमियर लीग में अपनी भागीदारी को छोटा करने और लीग को बीच में ही छोड़कर ट्रेनिंग के लिए स्वदेश आने को कहा।

कैरेबियाई प्रीमियर लीग का दूसरा संस्करण 11 जुलाई से 16 अगस्त तक खेला जाना है। और शाकिब इस लीग में बारबाडोस ट्राइडेंट्स के लिए खेलते हैं। हालांक‌ि बांग्लादेश बोर्ड ने इस बीच खिलाड़ियों के लिए एक कैंप का आयोजन किया है और शाकिब को एक अगस्त को लीग छोड़कर कैंप में शामिल होने को कहा है।

फरवरी में बोर्ड ने लगाया था शाकिब पर बैन

Shakib al Hasan threatens to quit international cricket
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने दो दिन पहले ही शाकिब अल हसन से वापस आने का अनुरोध किया था, उन्होंने कोच चंदिका हाथुरुसिंघा को संन्यास लेने की धमकी दी है।

बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा, "मुझे इस संबंध में एक पत्र मिला है। मेरी समझ में यह नहीं आ रहा है कि वह (शाकिब) ऐसा कैसे कर सकता है। मैं उससे बात करना चाहता हूं। अगर यह बात सही है तो किसी छोड़ा नहीं जाएगा। अनुशासन को लेकर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा" शाकिब को लीग में खेलने के लिए अपने क्रिकेट बोर्ड से एनओसी हासिल करना होगा लेकिन अब इस विवाद के बाद उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल करना मुश्किल हो जाएगा।

शाकिब अल हसन को फरवरी में एक मैच के दौरान टीवी पर अपमानजनक इशारा करने के कारण तीन मैचों का बैन लगा दिया गया। साथ ही जुर्माना लगा दिया गया था।
विज्ञापन

फिर से इंग्लैंड के लिए खेलना चाहते हैं पीटरसन

Shakib al Hasan threatens to quit international cricket
पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने फिर से इंग्लैंड के लिए खेलने की इच्छा जताई है। पीटरसन ने हाल ही में कहा था कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद वह राहत महसूस कर रहे हैं।

एशेज सीरीज में इंग्लिश टीम की शर्मनाक हार के बाद पीटरसन को टीम में नहीं चुना गया था।

शेष विश्व के खिलाफ होने वाले मैच से पहले पीटरसन ने ट्वीट किया, "लार्ड्स के ड्रेसिंग रूम में मेरा स्थान अब भी कायम है। मेरे कपड़े तैयार हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि मैं फिर से इंग्लैंड के लिए खेल पाऊंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed