{"_id":"61558da3fccacc49f2e1fe865c6e98e1","slug":"rahul-dravid-to-mentor-team-for-team-india-in-enlgland","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल दौरे पर धोनी को याद आए राहुल द्रविड़, बुलाया इंग्लैंड","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
मुश्किल दौरे पर धोनी को याद आए राहुल द्रविड़, बुलाया इंग्लैंड
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 30 Jun 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया को जुलाई-सितंबर 2011 के दौरे के दौरान जिस करारी हार का सामना करना पड़ा था, उसकी हार कप्तान को अभी भी सालती है।
पिछली बार टीम इंडिया में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गज मौजूद थे लेकिन द्रविड़ को छोड़कर उस दौरे में और कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका था। टीम उस दौरे में एक भी मैच नहीं जीत सकी। लेकिन 3 साल बाद टीम इंडिया फिर इंग्लैंड में है और इस बार 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
कागजों पर भारतीय बल्लेबाजी भले ही मजबूत दिख रही हो। लेकिन यह कप्तान भी समझ चुके हैं कि इंग्लिश परिस्थितियों में एंडरसन और ब्रॉड एंड कंपनी से निपटने के लिए उनकी पूरी लाइनअप के पास अनुभव नहीं है। इसके लिए उन्होंने द्रविड़ की सेवाएं लेने का अनुरोध किया है।

सिर्फ धोनी-गंभीर को है इंग्लैंड में खेलने का अनुभव
खुद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ओपनर गौतम गंभीर को छोड़ दें तो एक भी बल्लेबाज इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलने का अनुभव नहीं रखता है।
तेज गेंदबाजी का स्वर्ग कही जाने वाली इंग्लिश पिचों पर किस तरह पारी जमानी है यह बताने के लिए राहुल द्रविड़ से अच्छी पसंद और कोई नहीं हो सकती है।
धोनी और कोच डंकन फ्लेचर भी यही मानते हैं। इन्हीं दोनों की डिमांड पर द्रविड को इंग्लैंड भेजने की बीसीसीआई ने प्रार्थना की। इस दिग्गज बल्लेबाज ने बोर्ड और भारतीय टीम को निराश नहीं किया है।

द्रविड़ करेंगे युवा टीम इंडिया की सहायता
9 जुलाई को नॉटिंघम में पहला टेस्ट शुरू होने तक राहुल द्रविड़ भारतीय बल्लेबाजों को इंग्लैंड की परिस्थितियों में खेलने के गुर बताएंगे। इंग्लैंड के पिछले दौरे पर मिली 0-4 की हार के जख्म अभी भी हरे हैं। इस दौरे पर सिर्फ एक बल्लेबाज चल सका था और वह थे द्रविड़।
5 टेस्ट मैच खेलने के लिए धोनी के शेर फिर इंग्लैंड में हैं। लेकिन शिखर धवन, मुरली विजय, विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा अब तक इंग्लैंड में एक भी टेस्ट नहीं खेले हैं।
यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट चाहता है कि पहला टेस्ट शुरू होने से पहले उन्हें द्रविड़ से कुछ महत्वपूर्ण टिप्स मिल जाएं। बोर्ड के सचिव संजय पटेल का कहना है कि द्रविड़ ने इंग्लैंड जाने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। वह पहले टेस्ट शुरू होने तक बल्लेबाजों के कुछ सत्र लेंगे।