फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   punjab kings beat hyderabad in IPL 7

मैक्सवेल के धूमधड़ाके से पंजाब ने लगाई जीत की हैट्रिक

Wed, 23 Apr 2014 12:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 23 Apr 2014 12:24 PM IST
विज्ञापन
punjab kings beat hyderabad in IPL 7
ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के कारनामे ने पिछले दो मैचों में किंग्स इलेवन पंजाब को लक्ष्य का पीछा करते हुए एक खतरनाक टीम के रूप में स्थापित किया है।
विज्ञापन


मैक्सवेल हैदराबाद के खिलाफ लगातार तीसरे मैच में स्टार बनकर उभरे हैं। वह भले ही इस मैच में भी नर्वस नाइंटीज के शिकार हुए हों लेकिन उनका बल्ला लगातार सिर चढ़कर बोल रहा है।
विज्ञापन


शारजाह में 43 गेंदों में 95 रन की नायाब पारी के दौरान उन्होंने ताबड़तोड़ 5 चौके और 9 छक्के उड़ाए। नौ छक्कों के साथ मैक्सवेल ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए एडम गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड की बराबरी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिली के 9 छक्‍कों के रिकॉर्ड की बराबरी की

punjab kings beat hyderabad in IPL 7
पंजाब की ओर से खेलते हुए एडम गिलक्रिस्ट के नाम एक मैच में सर्वाधिक 9 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड था, जिसे गिली ने 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ बनाए थे। इस बार यह कारनामा मैक्सवेल ने कर दिखाया है।

मैक्सवेल के अर्द्धशतक की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने 6 विकेट पर 193 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 19.1 ओवर में 121 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही उसे पांच गेंद शेष रहते 72 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

यह पंजाब की लगातार तीसरी जीत है जबकि हैदराबाद की लगातार दूसरी हार।

धवन फिर फ्लॉप, वीरू लय में लौटे

punjab kings beat hyderabad in IPL 7
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान शिखर धवन एक बार फिर बल्‍ले से नाकाम रहे। वह 3 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जबकि किंग्स इलेवन पंजाब की ओर तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके।

इससे पहले हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। किंग्स इलेवन पंजाब की शुरुआत ठोस रही। ओपनर चेतेश्वर पुजारा और वीरेंद्र सहवाग (30) ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े।

वीरेंद्र सहवाग अपनी स्टाइल में खेलते नजर आए। लेकिन वह अपनी भावनाओं को काबू नहीं रख सके और वह 30 के निजी स्कोर अमित मिश्रा का शिकार हुए। हालांकि उन्होंने 22 गेंदों की अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के उड़ाए।

दूसरी बार शतक से चूक गए मैक्सवेल

punjab kings beat hyderabad in IPL 7
वीरेंद्र सहवाग के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे ग्लेन मैक्सवेल ने पहले पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 और उसके बाद डेविड मिलर के साथ तीसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की।

इसके बाद मैक्सवेल ने चौथे विकेट के लिए कप्तान जॉर्ज बैली के साथ न केवल 25 रन की साझेदारी निभाई बल्कि पंजाब के स्कोर 175 के पार पहुंचाया। वह शतक की ओर बढ़ ही रहे थे कि एक बार फिर वह नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए। 95 के निजी स्कोर पर अमित मिश्रा ने उन्हें डरेन सैमी के हाथों लपकवाया।

इससे पहले भी वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में नर्वस नाइंटीज के शिकार हुए थे। तब उन्होंने ताबड़तोड़ 95 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed