फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   pak to produce football for fifa world cup

जानना चाहेंगे, किस देश में बनी है फीफा वर्ल्ड कप की फुटबॉल?

Thu, 12 Jun 2014 11:03 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Jun 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
pak to produce football for fifa world cup

यूं तो भारतीय उपमहाद्वीप में फुटबॉल बेहद लोकप्रिय है लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यहां की टीमें बेहद फिसड्डी मानी जाती हैं।

विज्ञापन


भारत को 50 के दशक में एक बार वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिला भी था लेकिन नंगे पैर से खेलने के कारण फीफा ने उन्हें मैदान पर उतरने ही नहीं दिया था। इसके बाद से इस उपमहाद्वीप से फिर कोई टीम वर्ल्ड कप के मुख्य ड्रॉ में जगह नहीं बना सकी हैं।
विज्ञापन


बाजवूद इसके यहां से हर बार फीफा वर्ल्ड कप में धमक हमेशा सुनाई देती है। इस बार भी ब्राजील में हो रहे वर्ल्ड कप में भारतीय उपमहाद्वीप का जलवा देखने को मिलेगा। विश्व की 32 टीमों के बीच होने वाले इस महाकुंभ में जिस फुटबॉल को खिलाड़ी खेलेंगे वो यहीं का बना हुआ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानना चाहेंगे कि किस देश में बनी है फुटबॉल?

pak to produce football for fifa world cup

पाकिस्तान भले ही क्रिकेट पसंदीदा राष्ट्र हो लेकिन आगामी फुटबॉल वर्ल्ड कप में पाकिस्तान में निर्मित फुटबॉल गेंद का इस्तेमाल होगा।

फुटबॉल वर्ल्ड कप रिकॉर्ड 5 बार की चैंपियन ब्राजील टीम के घर में होना है और ब्राजील 159वीं वरीयता प्राप्त फुटबॉल देश पाकिस्तान से फुटबॉल गेंद आयातित करेगा।

वर्ल्ड कप सामान आपूर्ति करने वाली चीनी कंपनी एडिडास ने रियो डी जेनेरियो की फुटबॉल गेंद की मांग को ठुकरा दिया था। इसके बाद ब्राजील ने फुटबॉल के लिए पाकिस्तान की सिलाकोट बॉल मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी से वर्ल्ड कप फुटबॉल भेजने का करार किया है। फ्रेंच लीग और चैंपियंस लीग के लिए फुटबॉल गेंद बना चुकी फैक्ट्री के मालिक ख्वाजा अख्तर इस करार से काफी उत्साहित हैं।

आखिरी बार वर्ल्ड कप खेलेंगे रिबेरी

pak to produce football for fifa world cup

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन फ्रांस के स्टार फुटबॉलर फ्रैंक रिबेरी ने कहा कि 2014 वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा।

हालांकि बेयर्न म्यूनिख के फॉरवर्ड लेफ्ट रिबेरी ने साफ किया कि 2016 के यूरो कप में वह हिस्सा लेंगे।

2006 जर्मनी वर्ल्ड कप से सुर्खियों में आए 31 वर्षीय रिबेरी ने कहा, "यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप है।" वर्ल्ड कप में फ्रांस अपने अभियान की शुरुआत 15 जून को होंडुरास के खिलाफ करेगा।

फीफा वर्ल्ड कप में नहीं दिखेगा 'हैरी पॉटर'

pak to produce football for fifa world cup

स्टार स्ट्राइकर रिकार्डो कुरेस्मा को एक बार फिर फीफा वर्ल्ड कप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाली टीम में जगह नहीं मिली है। उन्हें टूर्नामेंट के लिए घोषित 23 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।

30 साल के कुरेस्मा को इससे पहले साल 2006 और साल 2010 में भी वर्ल्ड कप टीम के लिए नहीं चुना गया था। वह पिछले सप्ताह घोषित 30 संभावितों में शामिल थे लेकिन ब्राजील जाने वाली फुटबाल टीम में उन्हें नहीं रखा गया।

बेहतरीन ड्रिब्लिंग और शानदार तकनीक के कारण 'द मैजीशियन' और 'हैरी पॉटर' जैसे उपनामों से मशहूर कुरेस्मा ने पुर्तगाल के लिए 35 मैच खेले हैं। वह 2008 और 2012 में यूरो कप खेलने वाली टीम में शामिल थे। 2010 में दक्षिण अफ्रीका में हुए वर्ल्ड कप में खेले 11 खिलाड़ियों को 23 सदस्यीय टीम में चुना गया है।

फ्रेंक लैपर्ड होंगे इंग्लैंड टीम के उपकप्तान

pak to produce football for fifa world cup
अगले महीने से ब्राजील में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप में फ्रेंक लैपर्ड इंग्लैंड टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं।

इंग्लैंड टीम के मैनेजर रॉय हॉगसन ने इस बात की घोषणा की। 35 वर्षीय लैपर्ड चेल्सिया के मिडफील्डर हैं और वह इंग्लैंड की ओर से 103 मैच खेल चुके हैं। लैपर्ड के अनुभव को देखते हुए ही उन्हें स्टार स्ट्राइक वायने रूनी के स्थान पर कप्तान स्टीवन गेरार्ड का डिप्टी चुना गया है।

हॉगसन ने कहा, "लैपर्ड इंग्लैंड टीम के उपकप्तान होंगे। मैंने इस बारे में दो बार सोचा। मेरा हमेशा यह मानना था की वह अपने अनुभव के कारण 23 सदस्यीय दल के अहम खिलाड़ी होने जा रहे हैं।"

'विरोध प्रदर्शन से चिंतित हैं विदेशी पर्यटक'

pak to produce football for fifa world cup
महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले ने कहा की देश में हो रहे सामाजिक विरोध प्रदर्शनों से अगले महीने 12 जून से ब्राजील में शुरू होने वाले वर्ल्ड कप में मुश्किलें पैदा हो सकती है जिससे विदेशी पर्यटक यहां आने से कतरा भी सकते हैं।

73 वर्षीय पेले ने कहा, "मुझे इस बात में संदेह नहीं है की हाल के हफ्तों में हुए विरोध प्रदर्शन यदि जारी रहे तो इससे वर्ल्ड कप प्रभावित हो सकता है। हम इस बात को पहले से ही जानते हैं की ब्राजील आ रहे करीब 25 फीसदी विदेशी पर्यटक विरोध प्रदर्शनों से चिंतित हैं। मेरे विचार से वे यहां आना रद्द भी कर सकते हैं। यह देश के लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा।"

वर्ल्ड कप आयोजन के लिए किए जा रहे बेहताशा खर्चे और सार्वजनिक चीजों पर किए जा रहे खर्चे से ब्राजील के लोग काफी नाराज है और इस कारण वह इस टूर्नामेंट के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed