पाक का ऐलान, टीम इंडिया को धूल चटाने पर मिलेगा बंपर बोनस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने नए करार से पीसीबी ने कुछ बड़े खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है, जबकि कुछ को एक कैटेगरी से दूसरी कैटेगरी में डाल दिया है।
लेकिन इस करार के साथ ही एक बेहद दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के सामने टीम इंडिया को हराने पर 250 प्रतिशत बोनस देने का एक सुनहरा ऑफर भी रखा है।
शोएब मलिक और कामरान को तगड़ा झटका
पीसीबी के इस केंद्रीय करार से जहां कई खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले हो गई है, वहीं कई दिग्गजों को झटका लगा है। पाकिस्तान ने 31 क्रिकेटरों के साथ 4 वर्गों (ए, बी, सी और डी) में अनुबंध किया है।
करार में पूर्व कप्तान शोएब मलिक को गहरा झटका लगा है उन्हें इस केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया है। साथ ही टीम के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल को भी इस करार से बाहर रखा गया है।
इन दोनों अनुभवी क्रिकेटरों का प्रदर्शन पिछले काफी समय से बढ़िया नहीं था। मलिक को टी-20 वर्ल्ड कप में टीम में शामिल भी किया गया था लेकिन वह वहां भी बल्ले से नाकाम रहे थे।
पाक ने सबसे सफल बल्लेबाज का किया डीमोशन
युनूस ने 89 टेस्ट और 253 वनडे मैच खेले हैं और उन्हें पिछले साल वनडे टीम से बाहर कर दिया गया था। तब से वह टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में टीम से जुड़े हुए हैं।
पिछले साल वह ए कैटेगरी में थे और उन्हें हाल ही में लगे पाक टीम के कैंप में सबसे फिट बल्लेबाज चुना गया था लेकिन उन्हें ए कैटेगरी से हटाकर बी में डाल दिया गया। वह इस समय अपनी टीम के सफल बल्लेबाज भी हैं।
जुनैद खान की लॉटरी लगी, B से A में पहुंचे
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने तेज गेंदबाज जुनैद खान को प्रोमोट करते हुए बी से ए वर्ग में शामिल किया है।
जुनैद के अलावा ए कैटेगरी में चार और क्रिकेटर हैं जिनमें कप्तान मिस्बाह उल हक, मोहम्मद हफीज, सईद अजमल और शाहिद आफरीदी ही शामिल हैं।
जबकि पाकिस्तान टी-20 क्रिकेट टीम की कप्तानी के प्रवल दावेदार उमर अकमल को बी कैटेगरी में बरकरार रखा गया है। उनके अलावा तेज गेंदबाज उमर गुल भी बी वर्ग में ही बने हुए हैं। साथ ही साल की शुरुआत में यूएई में श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेलने वाले और टी-20 वर्ल्ड कप में शतक जमाने वाले अहमद शहजाद को सी से बी वर्ग में प्रमोशन दिया गया है।
टीम इंडिया को हराया तो 250 प्रतिशत बोनस
पीसीबी ने अपने खिलाड़ियों के साथ नए करार में यह भी शामिल किया है कि अगर वे टीम इंडिया को किसी भी सीरीज में हराते हैं तो उन्हें 250 प्रतिशत बोनस मिलेगा। नए करार के तहत खिलाड़ियों के मासिक वेतन में 25 प्रतिशत की बढोतरी भी की गई है और उनकी मैच फीस भी बढा़ दी गई है।
भारत के अलावा आईसीसी रैंकिंग की शीर्ष तीन टीमों (ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड) के खिलाफ सीरीज जीतने पर मिलने वाले बोनस को 200 प्रतिशत से बढ़ाकर 250 प्रतिशत कर दिया गया है।
5 बड़े क्रिकेटरों को नहीं मिला करार
बी कैटेगरी में यूनुस खान, अहमद शहजाद, उमर अकमल और उमर गुल को रखा गया है। जबकि सी कैटेगरी में असद शफीक, अजहर अली, अदनाम अकमल, खुर्रम मंजूर, नासीर जमशेद और अब्दुल रहमान शामिल हैं।
डी में शामिल 16 क्रिकेटरों में प्रमुख नाम हैं फवाद आलम, मोहम्मह इरफान, वहाब रियाज, अनवर अली, सरफराज अहमद और उमर अमीन।
4 लाख से ज्यादा पाएंगे A कैटेगरी वाले क्रिकेटर
ए वर्ग में शामिल किए गए 5 क्रिकेटरों को प्रति माह 4 लाख, 49 हजार, 218 रुपए (पाकिस्तानी मुद्रा) मिला करेंगे। जबकि बी वर्ग में शामिल 4 खिलाड़ियों को 3 लाख, 14 हजार, 452 रुपए मिलेंगे।
पीसीबी ने सी वर्ग में 6 खिलाड़ियों को रखा है, जिन्हें हर महीने 1 लाख, 79 हजार, 687 रुपए मिलेंगे। बोर्ड ने डी वर्ग में सबसे ज्यादा 16 खिलाड़ियों को रखा है जिनको 89 हजार, 843 रुपए मिलेंगे।