{"_id":"13d2f1de8bfb86f3ca4e273e937a170b","slug":"narang-misses-olympic-quota-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक कोटा हासिल करने से चूके नारंग","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
ओलंपिक कोटा हासिल करने से चूके नारंग
अमर उजाला/ग्रेनेडा
Updated Fri, 12 Sep 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
51वें शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के गगन नारंग 50 मीटर राइफल प्रोन में ओलंपिक कोटा हासिल करने से मात्र एक स्थान से चूक गए।
विज्ञापन
नारंग फाइनल में छठे स्थान पर रहे। प्रकाश नांजप्पा और जीतू राय भी 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में बेहद मामूली अंतर से ओलंपिक कोटा नहीं हासिल कर सके।
जीतू हालांकि 50 मीटर पिस्टल इवेंट के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। क्वालीफाइंग में मिली कड़ी चुनौती के बाद नारंग फाइनल में 124.2 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहे।
स्पर्धा में तीन मेडलिस्ट सहित टॉप पांच निशानेबाजों को ओलंपिक कोटा मिला। एक अन्य भारतीय हरिओम सिंह ने निराश किया और क्वालीफाइंग में 45वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
महिला वर्ग में लज्जा गोस्वामी और अंजली भागवत भी क्वालीफाइंग मुकाबलों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कोटा हासिल करने से चूक गईं।
इससे पहले ओलंपिक गोल्ड विजेता गगन नारंग भी अपने पसंदीदा वर्ग में क्वालीफाई करने में नाकाम रहे हैं।