फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Naman ojha hits one more century

ऑस्ट्रेलिया में चमके नमन, 219 के बाद ठोका एक और शतक

Wed, 09 Jul 2014 01:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 09 Jul 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
Naman ojha hits one more century
भारत की सीनियर टीम आज से इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट खेलने जा रही है तो दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया में भारत की ए टीम ने पहले गैर आधिकारिक टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
विज्ञापन


चार दिवसीय मैच के अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया ए की पूरी टीम 534 रन बनाकर आउट हो गई। मेजबान टीम की अंतिम जोड़ी आज 12 रन और जोड़कर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलियाई टीम को 59 रनों की बढ़त हासिल हुई।
विज्ञापन


तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की ओर से हुई सातवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 371 रनों की साझेदारी ने भारत को जीत से काफी दूर कर दिया था। भारत ए ने मैच खत्म होने के समय दूसरी पारी में 5 विकेट पर 285 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमन का एक और आतिशी शतक

Naman ojha hits one more century
भले ही यह मैच ड्रॉ पर खत्म हो गया हो लेकिन भारत इस मैच में हमेशा मजबूत ‌‌स्थिति में दिखा। भारतीय टीम की ओर से युवा बल्‍लेबाज नमन ओझा ने जमकर बल्‍लेबाजी की।

नमन ने पहली पारी में ताबड़तोड़ अंदाज में कंगारू गेंदबाजों की बखिया उखेड़ते हुए तेजी से रन बनाए और दोहरा शतक ठो‌क दिया। वह पारी घोषित किए जाने के समय महज 250 गेंदों में 219 रन बनाकर नाबाद लौटे।

दूसरी पारी में भी दाएं हाथ के इस बल्‍लेबाज ने लाजवाब बल्‍लेबाजी की और शानदार शतक ठोक दिया। मैच खत्म होने के समय नमन 127 गेंदों में 101 रन (11 चौके और 5 छक्के) बनाकर नाबाद रहे। इस मैच की दोनों पारियों में उन्होंने 13 छक्के लगाए।

शून्य के बाद लगाया शतक

Naman ojha hits one more century
ऐसा नहीं ‌है कि नमन ओझा ने ही दूसरी पारी में शतक लगाया हो, उनके अलावा अंबाती रायडू ने भी शतकीय पारी खेली।

रायडू ने 165 गेंदों में 17 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। रायडू के लिए यह शतक बड़ी राहतभरी साबित हुई क्योंकि वह पहली पारी में खाता भी नह‌ीं खोल सके थे। रायडू ने नमन के साथ छठे विकेट के लिए 199 रनों की अविजित साझेदारी की।

हालांकि पहली पारी में 83 रन बनाने वाले भारत-ए टीम के कप्‍तान मनोज तिवारी दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल सके।

जसप्रीत बुमराह ने लगाया पंजा

Naman ojha hits one more century
मैच में भारत की ओर से बल्‍लेबाजी में नमन ओझा और अंबाती रायडू के अलावा गेंदाबाजी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी गजब की गेंदबाजी की।

बुमराह ही वही गेंदबाज हैं जिन्होंने मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम को छकछोर कर रख दिया था। हालांकि उन्होंने मैच में 5 विकेट हासिल करने का कारनामा कर दिया।

भारत की ओर से बुमराह ही ऑस्ट्रे‌लियाई गेंदबाजों को प्रभावित कर सके। जबकि टेस्ट गेंदबाज उमेश यादव और प्रज्ञान ओझा कुछ खास नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed