फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Mithun and Taskin picked in bnangladesh team

भारत के खिलाफ बांग्लादेश की टीम में मिथुन और तस्कीन

Fri, 06 Jun 2014 03:42 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 06 Jun 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
Mithun and Taskin picked in bnangladesh team
बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ इस महीने के मध्य में होने वाली तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। इस टीम में दो नए चेहरों बल्लेबाज मिथुन अली और तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद को शामिल किया गया है। तस्कीन महज 19 साल के हैं और उन्हें काफी प्रतिभाशाली क्रिकेटर माना जाता है।
विज्ञापन


विकेटकीपर-बल्लेबाज मिथुन इस सत्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 2 शतक के साथ 706 रन बनाए और वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे स्थान पर रहे। तस्कीन की तरह मिथुन ने भी टी-20 मैचों से अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज कर लिया है। मिथुन ने इस साल फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टी-20 मैच खेला था।
विज्ञापन


बांग्ला टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को सौंपी गई है। टीम इंडिया 13 जून को बांग्लादेश पहुंचेगी और दोनों देशों के बीच ढाका में 15, 17 और 19 जून को दिनरात के तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन में कुछ चौंकाने वाले फैसले

Mithun and Taskin picked in bnangladesh team
हालांकि बांग्लादेश की टीम में कुछ चौंकाने वाले फैसले हुए हैं। तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन को इस सीरीज के लिए टीम में नहीं रखा गया है। हालांकि आलराउंडर जियाउर रहमान को मौका दिया गया है।

बांग्लादेश ने इस सीरीज से पहले आखिरी बार एशिया कप में वनडे मैच खेला था। उस टीम में शामिल इमरुल कायेस, अराफात सनी, नईम इस्लाम और शैफुल इस्लाम को भी भारत के खिलाफ सीरीज के लिए बाहर का रास्ता दिखाया है। तमीम इकबाल अंगुली में चोट के बाद फिर से टीम में शामिल हुए हैं।

घोषित बांग्‍लादेश की टीम: मुशफिकुर रहीम (कप्तान), तमीम इकबाल, अनामुल हक, शमसुर रहमान, मोमीनुल हक, शाकिब अल हसन, नासिर हुसैन, महमूदुल्लाह, मिथुन अली, अब्दुर रज्जाक, मशरफे मुर्तजा, सोहाग गाजी, जियाउर रहमान, अल अमीन हुसैन और तस्कीन अहमद।

इंग्लैंड की टेस्ट टीम में तीन नए चेहरे

Mithun and Taskin picked in bnangladesh team
दूसरी ओर, श्रीलंका के हाथों घरेलू मैदान पर वनडे सीरीज में पराजय झेल चुकी इंग्लैंड की टेस्ट टीम ने 12 जून से लॉर्ड्स में खेले जाने वाले पहले टेस्ट के लिए तीन नए चेहरों मोइन अली, सैम रॉबसन और क्रिस जार्डन को जगह दिया है।

वहीं, क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट और मैट प्रायर की टीम में वापसी हुई है। पांच मैचों की वनडे सीरीज में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 3-2 से हराया था।

दो टेस्टों की सीरीज का पहला मैच 12 से 16 जून तक लॉर्ड्स में और दूसरा मैच 20 से 24 जून तक लीड्स में होगा।

3 चेहरों में एक फिरकी गेंदबाज भी

Mithun and Taskin picked in bnangladesh team
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में शामिल किए गए 3 नए चेहरों में मोईन अली स्पिन गेंदबाजी की कमान संभालेंगे।

सैम रॉबसन कप्तान एलिस्टक कुक के साथ ओपनिंग में उतरेंगे जबकि जार्डन टीम की तेज गेंदबाजी को धार देंगे।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता जेम्स व्हाइटेकर ने कहा, "हमने टीम में शामिल किए गए नए खिलाड़ियों को परफारमेंस कार्यक्रम और काउंटी में उनके प्रदर्शन के बाद टीम में शामिल किया है। सैम, मोईन, लियाम और वोक्स का घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है।"

डीवीलियर्स द. अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट बने

Mithun and Taskin picked in bnangladesh team

विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स को दक्षिण अफ्रीका का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है। डीविलियर्स ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के चार पुरस्कार जीते जिसमें साल 2014 का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार भी शामिल है।

डीविलियर्स को वोटिंग के आधार पर प्लेयर्स प्लेयर ऑफ द ईयर, साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर और आम जनता के वोटों के आधार पर फैंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुना गया है।

उन्हें सिर्फ साल का सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी का अवॉर्ड नहीं मिला। यह अवॉर्ड बल्‍लेबाज क्विंटन डी कॉक को मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed