फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   LIVE: india vs afganistan in asia cup

अफगान टीम को भी हराने में आया पसीना

Wed, 05 Mar 2014 08:00 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 05 Mar 2014 08:00 PM IST
विज्ञापन
LIVE: india vs afganistan in asia cup

भारत ने भले ही एशिया कप में 106 गेंद शेष रहते अफगानिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया हो लेकिन वर्ल्ड चैंपियन को यह मैच जीतने के लिए 'कमजोर' टीम के सामने काफी पसीना बहाना पड़ा।

विज्ञापन


ढाका के मीरपुर में खेले गए टूर्नामेंट के अपने अंतिम लीग मुकाबले में गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के बाद भारत को 160 रनों का लक्ष्य हासिल करने के लिए 32.2 ओवर तक बल्लेबाजी करनी पड़ी। हालांकि भारत के सिर्फ दो विकेट गिरे। भारत की ओर से रोहित शर्मा की जगह शिखर धवन (60) के साथ पारी की शुरुआत
विज्ञापन
करने आए अजिंक्य रहाणे (56) ने पहले विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी कर टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। (लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें)
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अफगानिस्तान की पूरी टीम 45.2 ओवर में 159 रन बनाकर आउट हो गई। शुरुआती दो ओवर में 23 रन देने के बाद अपने अगले ओवर में मोहम्मद शमी ने नवरोज मंगल (5) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। रवींद्र जडेजा (4 विकेट) और आर अश्विन (3 विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे। मोहम्मद शमी को दो और अमित मिश्रा को एक सफलता मिली।

आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए समीउल्लाह शेनवारी (50 रन, 6 चौका और 1 छक्का) ने साहसिक बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि अफगानिस्तान के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके हैं।

धीमी शुरुआत के बाद की शतकीय साझेदारी

LIVE: india vs afganistan in asia cup

आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम आज नई जोड़ी के साथ क्रीज पर आई और दोनों ने बेहद धीमी शुरुआत करते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया।

बाएं हाथ के बल्‍लेबाज शिखर धवन ने रोहित शर्मा की जगह अजिंक्य रहाणे के रूप में नए जोड़ीदार के साथ पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 23.3 ओवर में 121 रनों की साझेदारी की। इसके बाद दोनों बल्‍लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक भी लगाए।

अजिंक्य रहाणे (66 गेंद, 5 चौका) के रूप में भारत का पहला विकेट 24वें ओवर की तीसरी गेंद पर गिरा। रहाणे के जाने के बाद अगले ओवर में धवन भी आउट हो गए। उन्होंने 78 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाए।

रोहित और कार्तिक ने मौकों का फायदा उठाया

LIVE: india vs afganistan in asia cup

महज दो रनों के अंदर दो जमे हुए बल्‍लेबाजों का विकेट गंवाने के बाद रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक ने आगे का मोर्चा संभाला।

दोनों नए बल्‍लेबाजों ने टीम को और कोई झटका नहीं लगने दिया और आसानी से भारत को जीत के पार पहुंचा दिया। रोहित शर्मा ने 33वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका मारकर जीत पर मुहर लगा दी।

मैच खत्म होने के समय रोहित 24 गेंदों पर 18 रन और कार्तिक 27 गेंदों में तीन चौके के साथ 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की टूर्नामेंट में यह दूसरी जीत है। इससे पहले भारत ने बांग्लादेश को हराया था। हालांकि इस परिणाम का टूर्नामेंट में कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में पहुंच चुकी है।

आक्रामक शुरुआत के बाद लगे जडेजा के झटके

LIVE: india vs afganistan in asia cup

भारत से पहले बल्‍लेबाजी का न्योता मिलने के बाद अफगानिस्तान ने शुरुआत बेहद आक्रामक अंदाज की और पांच ओवर में बिना किसी नुकसान के 30 रन बना दिए। अफगान टीम की सलामी जोड़ी ने मोहम्मद शमी के पहले दो ओवर में 23 रन कूट लिए।

लेकिन छठे ओवर की पहली गेंद पर शमी ने ओपनर नवरोज मंगल (5) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिला दी। इसके बाद विकेटों का पतन शुरू हो गया।

शुरुआती सफलता के बाद रवींद्र जडेजा ने जोरदार गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में महज तीन देकर तीन विकेट (रहमत शाह, नूर अली जरदान और अस्गर स्टानकजई) झटककर अफगान टीम को संकट में डाल दिया। अफगान टीम का स्कोर 5 विकेट पर 64 रन हो गया था।

शेनवारी ने अफगान टीम की रखी लाज

LIVE: india vs afganistan in asia cup

अनुभवहीन अफगान टीम को भारतीय गेंदबाजों का सामना करने में खासी दिक्कत आई। 17वें ओवर में विराट कोहली के हाथों जीवनदान पाने के अगले ओवर में नजुबुल्लाह जरदान (5) को अश्विन ने कैच आउट कराकर पवेलियन की राह दिखा दी।

इसके बाद जडेजा ने अपनी चौथी सफलता हासिल करते हुए कप्‍तान मुहम्मद नबी (6) को विकेट के पीछे कैच आउट कराया।

हालांकि एक छोर पर विकेटों के पतन के बावजूद मध्य क्रम के बल्‍लेबाज सामीउल्लाह शेनवारी ने शानदार बल्‍लेबाजी की और टीम का स्कोर डेढ़ सौ के पार पहुंचा दिया। अफगानिस्तान के सात विकेट महज 95 रन पर गिर गए थे लेकिन शेनवारी ने अर्धशतक ठोककर भारतीय गेंदबाजों को माकूल जवाब देने की कोशिश की। शेनवारी के अलावा ओपनर नूर अली जरदान ने 31 रनों का योगदान दिया।

भारतीय एकादश में फिर कोई बदलाव नहीं

LIVE: india vs afganistan in asia cup

भारत ने एक बार फिर अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि माना जा रहा था कि इस रबर मैच में चेतेश्वर पुतारा और ईश्वर पांडे को मौका मिल सकता है। हालांकि अफगानिस्तान ने अपनी एकादश में एक बदलाव किया है।

वनडे क्रिकेट में भारत और अफगानिस्‍तान के बीच यह पहली भिड़ंत है। दोनों टीमें एशिया कप में एक-एक मुकाबला जीत सकी हैं। यह मैच अब महज औपचारिकता रह गई है क्योंकि दोनों टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी ह‌ैं।

वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया ने मेजबान बांग्लादेश को टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में हराया था, जबकि अफगानिस्तान ने सबको चौंकाते हुए बांग्ला टीम को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed