फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Kohli Only Indian in 50 Marketable Athletes List

विदेश में भी कोहली का जलवा, 50 खिलाड़ियों में अकेले भारतीय

Wed, 21 May 2014 02:16 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 21 May 2014 02:16 PM IST
विज्ञापन
Kohli Only Indian in 50 Marketable Athletes List
आईपीएल 7 में विराट कोहली का बल्ला भले ही अपने उस अंदाज में जारी न रख पाया हो जो अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में दिखता है।
विज्ञापन


बावजूद इसके कि कोहली की तूती हर जगह जमकर बोल रही है। वह भारत में विज्ञापन जगत में कंपनियों के खासे दुलारे हैं। वह इन दिनों टीवी पर ढेर सारे विज्ञापनों में दिख रहे हैं।

कोहली को अब इंग्लैंड की एक मैगजीन ने ब्रांडवैल्यू के मामले में दुनिया के 50 सबसे चहेते एथलीट के रूप में शुमार किया है।

सिर्फ हैमिल्टन से पीछे हैं विराट कोहली

Kohli Only Indian in 50 Marketable Athletes List
इंग्लैंड की एक स्पोटर्स मैगजीन 'स्पोटर्स प्रो' ने 50 खिलाड़ियों की एक ऐसी सूची तैयार की है जिसमें दुनियाभर के खिलाड़ी शामिल किए गए हैं जिनकी ब्रांड वैल्यू सबसे ज्‍यादा है।

भारतीय बल्‍लेबाज विराट कोहली ने इस मामले में फुटबॉल के स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेस्सी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और फर्राटा चैंपियन उसेन बोल्ट को भी पीछे छोड़ दिया।

क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में आईसीसी की बल्‍लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल कोहली इस सूची में दूसरे पायदान पर हैं। वह सिर्फ इंग्लैंड के फॉर्मूला वन चालक लुइस हैमिल्टन से ही पीछे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले 3 साल के लिए ब्रांड वैल्यू तय

Kohli Only Indian in 50 Marketable Athletes List
स्पोटर्स मैगजीन ने इस सूची को तैयार करने के लिए कई मानक तय किए थे। इस सूची से अगले तीन साल के लिए खिलाड़ियों की ब्रांड वैल्यू तय की गई है।

इस सूची के लिए मैगजीन ने हर खिलाड़ियों की उम्र, कमाई, घरेलू बाजार में उनकी वैल्यू, लोकप्रियता और बाजार में खिलाड़ी को लेकर उत्सुकता को आधार बनाया है।

हालांकि कोहली को छोड़कर इस सूची में एक भी भारतीय खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

50 खिलाड़ियों में सिर्फ 2 ही क्रिकेटर

Kohli Only Indian in 50 Marketable Athletes List
स्पोटर्स प्रो ने अपनी सूची में विराट कोहली को दूसरा स्‍थान दिया है। 50 खिलाड़ियों की इस सूची में सिर्फ 2 क्रिकेटरों को ही शामिल किया गया है।

कोहली के अलावा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और वर्तमान में दिल्‍ली डेयरडेविल्स के कप्तान केविन पीटरसन इस सूची में हैं।

35 साल के बल्‍लेबाज पीटरसन 25वें पायदान पर रखे गए हैं। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड की एशेज सीरीज में 5-0 से हार के बाद इंग्लैंड ने उन्हें अपनी टीम से बाहर कर दिया था। बाद में उन्होंने इंग्लैंड के लिए खेलने से संन्यास ले लिया था।

फुटबॉलरों में मेस्सी और रोनाल्डो से आगे नेमार

Kohli Only Indian in 50 Marketable Athletes List
मैगजीन की 50 खिलाड़ियों की सूची में पिछले दो संस्करणों में शीर्ष स्‍थान पर रहने वाले ब्राजील के नेमार इस बार अपना शीर्ष स्‍थान बचाने में नाकाम रहे।

वह जून में जारी होने वाली इस सूची में सातवें पायदान पर खिसक गए हैं। इस लिस्ट में नेमार के अलावा दो बड़े फुटबॉल सितारे अर्जेंटीना के लियोनल मेस्सी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी शामिल किए गए हैं।

हालांकि हाल ही में दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर बनने वाले मेस्सी रोनाल्डो से पिछड़ गए हैं। मेस्सी 11वें पायदान पर हैं जबकि रोनाल्डो चौथे स्‍थान पर हैं।

फर्राटा चैंपियन बोल्ट शीर्ष पांच में भी नहीं

Kohli Only Indian in 50 Marketable Athletes List
वैश्विक स्तर पर खेल जगत के सबसे चहेते खिलाड़ी फर्राटा चैंपियन उसेन बोल्‍ट भी इस सूची में हैं लेकिन वह शीर्ष 5 में नहीं हैं। 6 ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले बोल्ट छठे स्‍थान पर हैं।

जबकि टेनिस में दूसरे नंबर के खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक 15वें पायदान पर हैं।

जबकि इंग्लैंड के टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे 21वें, गोल्फर रॉरी मैक्लॉरी (24) और फॉर्मूला वन चैंपियन सेबेस्टियन विटल (27) और टेनिस खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका (31) भी इस सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed