{"_id":"d113ac88-e11c-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"kirani-james-big-star-emerged-from-little-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरानी जेम्स: नन्हे देश से चमका बड़ा सितारा","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
किरानी जेम्स: नन्हे देश से चमका बड़ा सितारा
Updated Tue, 14 Aug 2012 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को ट्रैक एंड फील्ड पर कुछ चौंकाने वाले नतीजे देखने को मिले तो नए स्टार किरानी जेम्स ने अपनी चमक से दिग्गजों को चौंका दिया। 400 मीटर रेस को नन्हे देश ग्रनेडा के 19 साल के किरानी ने आसानी से जीतकर साबित किया कि जल्द वह बड़ा सितारा बन जाएंगे। ग्रेनेडा के 19 वर्षीय किरानी के अलावा रजत और कांस्य जीतने वाले एथलीट भी बेहद छोटे देशों के रहे। इस ओलंपिक गोल्ड के साथ किरानी जेम्स ग्रेनेडा के लिए पदक जीतने वाले पहले एथलीट बने।
1984 से ओलंपिक में शिरकत कर रहा ग्रेनेडा अभी तक कोई पदक नहीं जीत सका था। लेकिन किरानी ने 43.94 सेकंड के साथ टॉप पर रहते हुए ग्रेनेडा का ओलंपिक में पदक का सूखा खत्म किया। डोमिकन रिपब्लिक के ल्युगलिन सातोंस ने 44.46 सेकंड के साथ रजत और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के लालोंदे गार्डन ने 44.52 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता।
सांचेज की 400 मी हर्डल में गोल्डन वापसी
डोमिनिकन रिपब्लिक के 34 वर्षीय धावक फेलिक्स सांचेज ने जबरदस्त वापसी करते हुए एक बार फिर पुरुषों की 400 मीटर हर्डल दौड़ में एक बार फिर चैंपियन का ताज पहना। 2004 एथेंस ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले सांचेज ने इस स्पर्धा में न सिर्फ मौजूदा चैंपियन अमेरिका के एंजेलो टेलर बल्कि विश्व के नंबर एक पुर्तगाल के जेवियर कार्लसन और ब्रिटेन के वर्ल्ड चैंपियन डेई ग्रीने को भी पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
सांचेज ने कुल 47.63 सेकंड का समय निकाला। सांचेज रेस जीतने के बाद से पदक समारोह तक अपने आंसू नहीं रोक पाए। एंजेलो टेलर को पांचवें स्थान पर रहकर खाली हाथ लौटना पड़ा। अमेरिका के टिनस्ले मिचेल ने सबसे चौंकाते हुए रजत पदक अपने नाम किया।