फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Italy has lost out to England

इटली हारा तो इंग्लैंड हो गया बाहर

Sat, 21 Jun 2014 09:20 AM IST
Updated Sat, 21 Jun 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
Italy has lost out to England

अपने शानदार अभियान को आगे बढ़ाते हुए कोस्टा रिका ने इटली को 1-0 से शिकस्त देकर 2014 वर्ल्ड कप के अगले दौर में जगह बना ली है। ग्रुप ‘डी’ से अंतिम-16 में जगह बनाने वाली कोस्टा रिका पहली टीम है। इससे पहले कोस्टा रिका ने उरुग्वे को अपने पहले मैच में 3-1 से करारी शिकस्त दी थी।

विज्ञापन


दो जीत के साथ कोस्टा रिका के छह अंक हो गए हैं और वह ग्रुप में शीर्ष पर है। वहीं इटली की इस हार ने इंग्लैंड का वर्ल्ड कप से अभियान खत्म हो गया। इंग्लैंड को लगातार दो मैचों में इटली और उरुग्वे से शिकस्त मिली थी।
विज्ञापन


इंग्लैंड की उम्मीदें इटली की जीत पर टिकी थी लेकिन कोस्टा रिका ने इटली को हराकर उसकी सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब अंतिम-16 में जगह बनाने के लिए इटली और उरुग्वे के बीच करो या मरो वाला मुकाबला होगा और इस मैच में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। इटली और उरुग्वे ने अभी तक दो-दो मैच खेले हैं और एक-एक मैच जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटली ने लगाया पूरा जोर

Italy has lost out to England

इटली के खिलाफ कोस्टा रिका की इस जीत के नायक ब्रायन रुइज बने। ब्रायन ने मैच के 44वें मिनट में हेडर के जरिए बेहतरीन गोल दागा जो निर्णायक साबित हुआ। ब्रायन के इस गोल से कोस्टा रिका की पूरी टीम खुशी से झूम उठी।

पहला हाफ खत्म होने से एक मिनट पहले हुए इस गोल से इटालियन टीम सकते में आ गई। दूसरे हाफ में स्कोर बराबर करने के लिए इटली ने पूरा जोर लगा दिया लेकिन वह अंत तक गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी।

वहीं कोस्टा रिका की तारीफ करने होगी जिसने अपने नायाब खेल से इटली जैसी मजबूत टीम को हार का स्वाद चखा दिया। 1-0 से बढ़त बनाने के बाद कोस्टा रिका के डिफेंस ने इटालियन टीम के कई आक्रमण बेकार किए और निर्णायक बढ़त को अंत तक कायम रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed