फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   ipl 7, 53th LIVE match: csk vs rcb

CSK ने तोड़ा जीत का सपना, हार से खत्म हुआ RCB का सफर

Sat, 24 May 2014 07:29 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 24 May 2014 07:29 PM IST
विज्ञापन
ipl 7, 53th LIVE match: csk vs rcb

आईपीएल 7 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने न सिर्फ शानदार प्रदर्शन किया बल्कि उसके बल्लेबाजों ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को उसके अंतिम लीग मैच में भी आसानी से हरा दिया। (लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें)

विज्ञापन


बंगलुरू में खेले गए मुकाबले में 155 रनों के लक्ष्य को चेन्नई ने 17.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 160 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। इससे पहले बंगलोर ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 154 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली अंतिम ओवर में आउट हुए और आउट होने से पहले उन्होंने 73 रन (49 गेंद, 2 चौका और 5 छक्का) बनाए।
विज्ञापन


चेन्नई की ओर से ओपनर फैफ डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए और वह अंत तक नाबाद रहे। जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 49 रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 75 रनों की अविजित साझेदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान विराट चले, बाकी बल्‍लेबाज रहे नाकाम

ipl 7, 53th LIVE match: csk vs rcb
पिछले मैच में हार के साथ ही प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो चुके और अपने घरेलू मैदान पर सम्मान के लिए खेल रहे बंगलोर ने अपने आउट ऑफ फॉर्म बल्‍लेबाज क्रिस गेल को अपने अंतिम लीग मैच से बाहर कर दिया।

लेकिन क्रिस गेल को बाहर करने का कोई खास फायदा नहीं हुआ। गेल की जगह रेली रोसोउ (1) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और पहले ही ओवर में आउट हो गए।

कप्तान विराट कोहली को छोड़कर अन्य कोई भी बल्लेबाज अपनी टीम के लिए उपयोगी योगदान नहीं दे सका। कोहली ने टूर्नामेंट का अपना दूसरा अर्धशतक और अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाते हुए 49 गेंदों पर 73 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के लगाए।

IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी युवी फिर फ्लॉप

ipl 7, 53th LIVE match: csk vs rcb
आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे युवराज सिंह भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके। वह 24 गेंदों पर महज 25 रन ही बना सके।

ओपनर योगेश टकावले ने 17 गेंदों में 19 रन में 4 चौके लगाए। युवा बल्लेबाज विजय जोल (13) और एबी डीविलियर्स (10) भी सस्ते में निपट गए।

चेन्नई के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने 33 रन देकर तीन विकेट झटके। तीन गेंदबाजों रविचंद्रन अश्विन, मोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला।

हार के साथ नौवें स्‍थान पर रहा RCB

ipl 7, 53th LIVE match: csk vs rcb
महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्‍नई सुपर किंग्स इस मैच से पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी थी। प्लेऑफ के लिहाज से दोनों टीमों के लिए इस मैच का कोई महत्व नहीं था क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर अंतिम चार की रेस से बाहर हो चुका था।

इस जीत के बाद चेन्‍नई ने 14 में से 9 मुकाबले जीते हैं और 18 अंकों के साथ दूसरे स्‍थान पर रहकर प्लेऑफ के लिए अपनी मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल कर ली।

दूसरी ओर, प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो चुके बंगलोर को अपने अंतिम लीग मैच में सम्मान बचाने का मौका था लेकिन विराट कोहली की टीम इसमें भी नाकाम रही। बंगलोर ने 14 में से सिर्फ 5 मुकाबले जीते हैं और अंक तालिका में दिल्‍ली डेयरडेविल्स से ऊपर नौंवें स्‍थान पर अपना अभियान खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed