फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Indian tea in fifa World Cup

फीफा वर्ल्ड कप में मिलेगा भारतीय चाय की चुस्कियों का आनंद

Thu, 12 Jun 2014 11:05 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Jun 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
Indian tea in fifa World Cup
भारत का फुटबॉल वर्ल्ड कप में खेलने का सपना भले ही अगले 20-30 सालों में पूरा होते न दिख रहा हो, लेकिन उसकी धमक वर्ल्ड कप में कहीं न कहीं सुनाई दे ही जाती है।
विज्ञापन


पिछली बार दक्षिण अफ्रीका में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप में भी भारतीय कनेक्शन था। उस वर्ल्ड कप में भारत की दिग्गज आईटी कंपनी महिंद्रा सत्यम ने टूर्नामेंट में सूचना की तकनीक पर अपनी सेवाएं दी थी। और इस बार भी कंपनी वर्ल्ड कप से जुड़ी थी लेकिन वह सेवा देने से पीछे हट गई। हालांकि कंपनी फीफा की आधिकारिक आईटी पार्टनर अभी भी बनी हुई है।
विज्ञापन


इस बार भी वर्ल्ड कप में भारत से जुड़ी कुछ खास चीजें दिखेंगी, जिसमें एक चीज ऐसी है जो हर भारतीय को गौरवान्वित करेगी साथ ही रोमांचित भी।

भारतीय कनेक्‍शन के बारे में जानना चाहेंगे!

Indian tea in fifa World Cup
ब्राजील में दो दिन बाद शुरू होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ियों को सुबह-सुबह मिलने वाली बेड टी की खुशबू भारतीय चाय की होगी।

चाय के लिए उत्तर-पूर्वी भारत काफी मशहूर रहा है। यहां के चाय बागान दुनियाभर में बेहद लोकप्रिय हैं। अब यहां की चाय वर्ल्ड कप में भाग लेने आए खिलाड़ियों और उनके प्रबंधकों को अपनी खुशबू से तरोताजा करेगी। पश्चिम बंगाल की एक कंपनी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसके पांच चाय के बागान त्रिपुरा में हैं।

फुटबॉल महासमर में प्रयोम में लाए जाने वाली चाय के स्पेशल उत्पादन के लिए पिछले एक साल से तैयारी चल रही थी। चाय के पौधों को बेहद स्पेशल तरीके से उगाया गया है और इसे तोड़ने के लिए मजदूरों को प्रशिक्षित भी किया गया है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए चाय के बागान तैयार किए गए थे।

एक किलो चाय का दाम 24 हजार रुपए

Indian tea in fifa World Cup
चौंकाने वाली बात यह है कि फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए दी गई चाय की पत्तियों की कीमत 24 हजार रुपए प्रति किलोग्राम है।

दरअसल वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ियों को दी जाने वाली चाय के लिए चाय की पत्तियों की आपूर्ति पश्चिम बंगाल का चटर्जी गार्डन ग्रुप (सीजीजी) कर रहा है।

ग्रुप के सहायक प्रबंधक ने बताया कि फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए पश्चिम बंगाल के मकईबारी में चीनी नस्ल की विशेष ऑर्गेनिक चाय उगाई गई है। मकईबारी दुनिया के 5 विशेष चाय बगानों में से एक है और फीफा वर्ल्ड कप के लिए विशेष चाय की तैयारी यहां एक साल पहले ही शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन

भारत के अलावा वर्ल्ड कप में पाक कनेक्‍शन!

Indian tea in fifa World Cup

भारत के अलावा भारतीय उपमहाद्वीप का भी वर्ल्ड कप से कनेक्‍शन बना हुआ है। मैदान पर दुनियाभर के स्टार खिलाड़ी जिस गेंद से खेलते नजर आएंगे वह पाकिस्तान का बना हुआ होगा।

एडिडास ने पाकिस्तान की एक ‌कंपनी के साथ करार किया है जो टूर्नामेंट के दौरान गेंद मुहैया कराएगी। एडिडास ने वर्ल्ड कप में इस बार प्रयोग में लाई जाने वाली गेंद का नाम रखा है ब्राजुका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed