फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   india to take on new zealand in hamilton

पलटवार के इरादे से हैमिल्टन में उतरेगी टीम इंडिया

Tue, 21 Jan 2014 05:15 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 21 Jan 2014 05:15 PM IST
विज्ञापन
india to take on new zealand in hamilton
नेपियर वनडे में भारत को हराने के बाद मेजबान न्यूजीलैंड की टीम में जबर्दस्त उत्साह का माहौल है। अब वह हैमिल्टन वनडे में भी भारत पर आक्रमण करने की तैयारी में जुटा है। विराट कोहली ने भी इस मैच में पलटवार करने की बात कही है।
विज्ञापन


भारत के पहले मैच में हार का अहम कारण शॉर्ट पिच पर न खेल पाना रहा। मेजबान टीम इस बात को बखूबी जानती है और यही कारण है कि इस मैच में भी अपने इसी आक्रमण को मुख्य हथियार बनाएगी।
विज्ञापन


इस लिहाज से देखा जाए तो यह मैच भी भारतीय बल्लेबाजी बनाम कीवी गेंदबाजी के नाम ही रहेगा। भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा, शिखर धवन और सुरेश रैना शॉर्ट पिच पर खेलने में नाकाम साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली की पारी ने भरा साथियों में जोश

india to take on new zealand in hamilton
लेकिन विराट कोहली ने जिस अंदाज में बल्‍लेबाजी की। उससे अन्य बल्‍लेबाजों ने भी काफी कुछ सीखा होगा। कोहली ने इस मैच में 123 रनों की पारी खेलकर करियर का 18वां शतक जमाया था।

जब तक वह क्रीज पर थे टीम जीत की ओर ‌थी लेकिन उनके आउट होने के अन्य बल्‍लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और भारत ने यह मैच गंवा दिया।

यूं तो रोहित शर्मा और शिखर धवन की नई सलामी जोड़ी ने भारत की सरजमीं पर नए-नए रिकॉर्ड बनाए लेकिन यह जोड़ी इस मैच में नहीं चल सकी। मध्य क्रम में अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, नंबर वन आलराउंडर रवींद्र जडेजा बुरी तरह से फ्लॉप रहे।

कोहली और धोनी को छोड़कर भारतीय कीवी के तेज गेंदबाजों टिम साउदी, मिशेल मैक्लेंनघन और एडम मिलने की गेंद खेलने को संघर्ष करते नजर आए।

कप्तान की डांट का पड़ेगा असर!

india to take on new zealand in hamilton

नेपियर वनडे में हार के बाद भारतीय कप्तान धोनी ने अपने बल्‍लेबाजों को जमकर लताड़ा था। उन्होंने अपने बल्‍लेबाजों के शॉट चयन की आलोचना की थी।

कप्तान धोनी ने कहा था कि भारतीय बल्लेबाजों को शॉट चयन पर सावधानी बरतनी चाहिए। विराट कोहली शॉटों का चयन सही तरीके से कर रहे हैं वहीं अन्य बल्‍लेबाज ऐसा नहीं कर रहे हैं।

उम्मीद है कि बल्‍लेबाज शेष सीरीज में कप्तान की सीख का ख्याल रखेंगे और शॉटों के चयन में सावधानी बरतेंगे। बल्‍लेबाज इस बात से भी खुश होंगे कि 150 किमी प्रति घंटा की गति से गेंद फेंकने वाले एडम मिलने अब इस सीरीज में गेंदबाजी नहीं करेंगे।

इशांत शर्मा पर ज्यादा दबाव

india to take on new zealand in hamilton
जहां तक भारतीय आक्रमण का सवाल है उसके नए गेंदबाज मोहम्मद शमी बेहद ही शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं।

पिछले मैच में तो उन्होंने चार विकेट झटककर करियर की सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी की थी। जबकि भुवनेश्वर कुमार भी ठीक-ठाक रहे थे।

लेकिन तेज गेंदबाज इशांत शर्मा इस बार फिर महंगे साबित हुए और इस तेज गेंदबाज ने 72 रन देकर एक विकेट ही हासिल कर सके। इशांत के बाद रवींद्र जडेजा ने भी 61 रन दे डाले जबकि धोनी के प्रिय फिरकी गेंदबाज आर अश्विन 52 रन देने के बाद कोई विकेट नहीं ले सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed