'अभी नहीं 28 साल का होने पर करूंगा शादी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी की नई सनसनी बनकर उभरे भुवनेश्वर कुमार भी कुंवारें खिलाड़ियों की लिस्ट में हैं। न सिर्फ भुवनेश्वर बल्कि टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और जहीर खान जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के घर भी शहनाई बजने का इंतजार है।
हालांकि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया के साथ गए भुवनेश्वर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।
चार साल बाद करूंगा शादी
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार गुरुवार की सुबह भाई राजेंद्र के साथ अपने पासपोर्ट रिन्यूवल के लिए हापुड़ चुंगी स्थित पासपोर्ट कार्यालय पहुंचे थे।
इससे पूर्व भुवनेश्वर ने साहिबाबाद स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचकर अपने आवेदन संबंधी औपचारिकताएं पूरी कीं। उन्होंने तत्काल सेवा में पासपोर्ट रिन्यूवल के लिए आवेदन किया था।
उस दौरान समय मिलने पर उन्होंने अपनी शादी के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "अभी सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान है। मैं 24 की उम्र का हूं। 28 का होने पर शादी भी कर लूंगा। परिजन शादी करना चाहते थे, मगर उन्हें भी मना लिया है।"
विराट कोहली ने भी किया शादी से इनकार
सूत्रों के अनुसार, टीम इंडिया मंगलवार को दक्षिण अफ्रीकी दौरे से रात सवा 11 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद सभी खिलाड़ी बस की तरफ रवाना हो गए, लेकिन विराट कुछ देर वहां रूके रहे और थोड़ी देर बाद अनुष्का के साथ निकल गए।
ऐसी अफवाह थी कि दोनों इस साल शादी कर लेंगे लेकिन खेल और सिनेमा से जुड़ी इस हॉट जोड़ी ने भी शादी करने से इनकार कर दिया है।
मां शबनम को है बेटे की शादी का इंतजार
लेकिन बाएं हाथ के इस खब्बू बल्लेबाज को कैंसर हो जाने के कारण शादी की योजना ठंडी पड़ गई। और इस समय उनके करियर में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है इसलिए शादी की बात फिर टल गई है।