फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   fifa hindi news: where is great pele? brazil forgot to invite him

आयोजकों की बड़ी चूक, महान पेले को ही बुलाना भूले

Mon, 23 Jun 2014 02:06 PM IST
Updated Mon, 23 Jun 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
fifa hindi news: where is great pele? brazil forgot to invite him
पेले को विश्व फुटबॉल का शहंशाह कहा जाता है और वर्ल्ड कप में ब्राजील की सफलता में सबसे बड़ा योगदान भी उन्हीं का माना जाता है।
विज्ञापन


लेकिन इस बार जब फिर से वर्ल्ड कप का आयोजन उनके देश में हो रहा है, आयोजक उन्हें ही आमंत्रित करना भूल गए हैं।

साओ पाउलो में हुए उद्घाटन समारोह के दौरान राष्ट्रपति डिलमा राउसेफ के साथ ही विभिन्न राज्यों के प्रमुख को बुलाया गया था लेकिन आयोजन स्थल से कुछ ही दूरी पर होने के बावजूद पेले इस समारोह में उपस्थित नहीं थे।

ब्राजील के मैचों में भी नहीं दिख रहे पेले

fifa hindi news: where is great pele? brazil forgot to invite him
आयोजकों से चूक यहीं नहीं हुई, आगे के मैचों में भी वह नदारद रहे हैं। फोर्टालेजा में हुए ब्राजील के दूसरे मैच के दौरान भी तीन बार विश्व विजेता टीम के हिस्सा रहे पेले को ट्रैफिक में फंसने के कारण मैच का अधिकांश हिस्सा रेडियो पर कमेंट्री में सुनना पड़ा।

बाद में पेले ने खुद कहा था कि 1950 के बाद यह दूसरा मौका है जब उन्होंने अपनी टीम का कमेंट्री रेडियो पर सुना है। पेले को भले ही एथलीट ऑफ द सेंचुरी चुना गया हो, लेकिन ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि 13 जून को फाइनल में विजेता टीम को ट्रॉफी देश की सुपर मॉडल गिसेले बुंडचेन सौंपेंगी।

कुछ प्रशंसकों ने भी आयोजकों की इस बेरुखी पर नाराजगी जताई है। एक प्रशंसक ने कहा, "मैं समझता हूं कि बाहर के देशों से ब्राजील आने वाले सभी समर्थक पेले को देखना चाहते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed