फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   fifa hindi news: Uruguay lost due to sweet!

मिठाई नहीं मिली तो हार गई 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम!

Sat, 21 Jun 2014 11:40 AM IST
Updated Sat, 21 Jun 2014 11:40 AM IST
विज्ञापन
fifa hindi news: Uruguay lost due to sweet!
फुटबॉल वर्ल्ड कप में उरुग्वे की कोस्टा रिका के हाथों हार की वजह क्या एक खाद्य पदार्थ की कमी हो सकती है? कम से कम उरुग्वे के कुछ फैंस तो यही मानते हैं।
विज्ञापन


दरअसल, उरुग्वे की टीम वर्ल्ड कप के लिए जब ब्राजील पहुंची तो एयरपोर्ट पर ब्राजीली अधिकारियों ने उनके सामान में मौजूद 39 किलो के स्वादिष्ट व्यंजन को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


डुलसे डे लेख नाम का ये मीठा व्यंजन उरुग्वे में बहुत लोकप्रिय है। ब्राजीली अधिकारियों का कहना था कि दूध से बने इस व्यंजन के लिए जरूरी दस्तावेज उरुग्वे के पास नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई नहीं मिली तो हारी टीम!

fifa hindi news: Uruguay lost due to sweet!
उरुग्वे की कोस्टा रिका के हाथों 3-1 से हुई हार से हैरान कुछ फैंस इसके लिए डुलसे डे लेख की कमी को जिम्मेदार मान रहे हैं। उरुग्वे का अगला मैच इंग्लैंड के साथ गुरुवार 19 जून को है।

ब्राजील के कृषि विभाग के एक अधिकारी ने रॉयटर्स समाचार एजेंसी को बताया कि जैसे ही उरुग्वे की टीम डुलसे डे लेख के लिए ''जरूरी दस्तावेज मुहैया कराएगी'', उसे ये व्यंजन वापस मिल जाएगा।

अधिकारी का कहना था, "या फिर वे ब्राजील से लौटते वक्त इसे अपने साथ वापस ले जा सकते हैं।"

दूध और चीनी से बनती है ये खास मिठाई

fifa hindi news: Uruguay lost due to sweet!
ये साफ नहीं है कि पूरा 39 किलो एक ही व्यक्ति के सामान में था या फिर अलग-अलग वजन के इसके डिब्बे खिलाड़ियों में बांट दिए गए थे।

उरुग्वे के पूर्व गोलकीपर हुआन कास्टिलो का कहना था कि साल 2010 में भी उरुग्वे की टीम दक्षिण अफ्रीका में हुए वर्ल्ड कप में डुलसे डे लेख लेकर गई थी लेकिन तब उन्हें कस्टम्स पर किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई थी।

डुलसे डे लेख बनाने के लिए दूध, चीनी, बेकिंग पाउडर और वनीला एक्ट्रेक्ट को मिलाकर पकाया जाता है। इसे ब्रैड, पैनकेक और बिस्कुटों पर लगाया जाता है या फिर फल या आइसक्रीम पर फैलाकर खाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed