{"_id":"795a8a9e32062b8ccdcfd4e5a32c5bee","slug":"fifa-hindi-news-germany-claims-world-cup-for-4th-time","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"24 साल बाद जर्मनी बना वर्ल्ड चैंपियन","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
24 साल बाद जर्मनी बना वर्ल्ड चैंपियन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 14 Jul 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। अर्जेंटीना और जर्मनी दोनों टीमों के बीच कांटे के इस मुकाबले में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी हुआ। लेकिन 122 मिनट तक चले मुकाबले की बाजी जर्मनी के हाथ ही लगी।
रियो डी जेनेरियो में फाइनल जंग का बिगुल बजते ही दोनों टीमों की ओर से जोरदार हमलों की झड़ी लग गई। मैच के दौरान मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी लियोनल मेस्सी का मैजिक भी देखने को मिला तो जर्मनी की तूफानी रफ्तार भी।
जोरदार आक्रमण और बचाव का आलम यह रहा कि निर्धारित समय तक कोई भी टीम मिले मौकों को गोल में तब्दील नहीं कर सकी। मगर अतिरिक्त समय के 113वें मिनट में मिले शानदार पास को मारियो गोएत्जे ने शानदार किक लगाकर जहां मेस्सी एंड कंपनी और अर्जेंटीना का सपना तोड़ दिया, वहीं जर्मनी को चौथा वर्ल्ड कप खिताब दिला दिया।

मेस्सी का जादू नहीं चला
इस खिताबी जीत के साथ ही जर्मनी किसी दक्षिण अमेरिकी देश में फुटबॉल वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली यूरोपियन टीम भी बन गई है।
मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तनातनी भी खूब देखने को मिली। एक गोल से पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना को अंतिम समय में गोल करने का मौका भी मिला था लेकिन लियोनल मेस्सी की फ्री-किक का जादू इस बार नहीं चला और मैच में लौटने का मौका भी हाथ से चला गया।
इन दोनों टीमों के बीच यह तीसरा वर्ल्ड कप फाइनल था। जर्मनी ने 1990 में अर्जेंटीना को हराकर आखिरी बार खिताब जीता था। इसके साथ ही जर्मनी ने 24 साल के खिताबी सूखे को ब्राजील में आकर खत्म किया।

जर्मनी ने की इटली की बराबरी
खिताबी मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में लगभग 79 हजार दर्शक मौजूद थे जबकि दुनिया भर में लगभग एक अरब से ज्यादा लोग इसे टीवी पर देख रहे थे।
नई वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी 4 या 4 से ज्यादा बार वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की तीसरी फुटबॉल टीम बन गई है। इससे पहले इटली ने 4 बार खिताब जीते हैं। जबकि ब्राजील सर्वाधिक 5 बार चैंपियन बना है।
इटली के बाद जर्मनी ऐसी दूसरी यूरोपीय टीम बन गई है जिसके पास 4 वर्ल्ड कप खिताब हो गए हैं। पिछले 21 मैचों में जर्मनी की अर्जेंटीना पर यह सातवीं जीत है। इसके अलावा 9 मैचों में मिली है हार, जबकि 5 मुकाबले ड्रॉ रहे। वहीं इस हार के साथ ही अर्जेंटीना का खिताब पर कब्जा कर 1986 से चले आ रहे 28 साल के सूखे को दूर करने का सपना अधूरा रह गया।