फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   fifa hindi news: brazil to take on croatia in opening match

ब्राजील और क्रोएशिया के मैच से होगा वर्ल्ड कप का आगाज

Fri, 13 Jun 2014 10:00 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Jun 2014 10:00 AM IST
विज्ञापन
fifa hindi news: brazil to take on croatia in opening match
दुनिया के सबसे रोमांचक खेल आयोजन का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। वर्ल्ड कप फुटबॉल 2014 की शुरुआत गुरुवार से मेजबान ब्राजील और क्रोएशिया के मुकाबले से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन


घरेलू समर्थकों के सामने पहले मुकाबले में ब्राजील के ऊपर थोड़ा दबाव तो जरूर होगा लेकिन वह चाहेगा कि दुनिया की 18वें नंबर की टीम क्रोएशिया पर आसान जीत दर्ज कर वह टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करे।
विज्ञापन


कोच लुईज फेलिप स्कोलारी पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वह इस मैच में उसी टीम को उतारेंगे जिसने पिछले साल स्पेन के खिलाफ कंफेडरेशन कप के फाइनल में टीम को 3-0 की एकतरफा जीत दिलाई थी। यह मैच भारतीय समयानुसार देर रात डेढ़ बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यास मैच में क्रोएशिया ने दिखाया था दम

fifa hindi news: brazil to take on croatia in opening match
पांच बार सर्वाधिक खिताब जीत चुकी ब्राजील का दारोमदार एक बार फिर बार्सिलोना के स्टार नेमार पर होगा। यह तो लगभग निश्चित है कि ब्राजील अपने ग्रुप से जरूर आगे बढ़ जाएगा लेकिन टीम के डिफेंडर दानी एल्वेस स्वीकार करते हैं कि मुकाबले में टीम के ऊपर थोड़ा दबाव होगा।

क्रोएशिया ने हालांकि पिछले सप्ताह खेले गए अभ्यास मैच में ब्राजील के पसीने छुड़ा दिए थे। फ्रेड के गोल से टीम भले ही 1-0 से जीत गई, लेकिन उसने भी संदेश दे दिया था कि उसे हल्के में लेने की भूल कोई न करे।

क्रोएशिया को वैसे इस मैच में बेयर्न म्यूनिख के अपने स्टार स्ट्राइकर मारियो मांडजूकिक की कमी खलेगी। मारियो को पिछले साल नवंबर में आइसलैंड के खिलाफ मैच में रेड कार्ड दिखा दिया गया था जिस कारण वह इस मैच में नहीं खेल सकते। हालांकि उसके पास मिडफिल्ड में रियल मैड्रिड की ओर से चैंपियंस लीग का खिताब जीत चुके लूका मोड्रिक मौजूद हैं जो ब्राजील के लिए सिरदर्द साबित हो सकते हैं।

जीतने के लिए करेंगे शानदार प्रदर्शन

fifa hindi news: brazil to take on croatia in opening match
मेजबान ब्राजील पिछले साल कंफेडरेशन कप का फाइनल खेलने वाली टीम के साथ ही उतरेगा। ब्राजील ने आखिरी बार 2002 कोच स्कोलारी के नेतृत्व में ही खिताब जीता था। 5 बार सर्वाधिक वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड भी ब्राजील के नाम ही दर्ज है।

मैच से पहले क्रोएशिया के लूका मोड्रिक ने कहा, "सच कहूं तो मैदान के बीच सभी मैच निर्णायक होते हैं। होता यही है कि लोग कहते हैं कि जो जीता उसने अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे उम्मीद है कि हम बढ़िया प्रदर्शन करेंगे और ब्राजील को हराएंगे। हालांकि ऐसा कर पाना आसान नहीं होगा।"

ब्राजील के डिफेंडर दानी एल्वेस ने कहा, "मैं हमेशा कहता हूं कि अगर आप दबाव महसूस नहीं करते तो फिर आप पेशेवर खिलाड़ी नहीं हैं। ओपनिंग मैच हमेशा कठिन और महत्वपूर्ण होता है। तीन अंक तो महत्व रखते ही हैं साथ ही विरोधियों को भी इससे कड़ा संदेश जाता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed