एक और हार, 11 में से 10वां मैच भी हारा इंग्लैंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ट और वनडे सीरीज में इंग्लैंड की करारी हार का सिलसिला नहीं थमा है और उसने ऑस्ट्रेलिया के हाथों अब पहला ट्वंटी-20 मैच भी गंवा दिया है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आई इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। एशेज सीरीज में 5-0 से हारने के बाद इंग्लैंड पांच मैचों की वनडे सीरीज भी 1-4 से हार गया था।
टेस्ट और वनडे सीरीज गंवाने के बाद इंग्लैंड ने तीन मैचों की ट्वंटी-20 सीरीज का पहला मैच भी गंवा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 13 रन से यह मैच जीत लिया है। इस दौरे में इंग्लैंड की यह 11 में से 10वीं हार है।
लक्ष्य से नौ रन पीछे रह गया इंग्लैंड
हालांकि इस हार में रवि बोपारा (नाबाद 65 रन, 27 गेंद, 2 चौका और 7 छक्का) ने अपने लिए एक रिकॉर्ड भी बना लिया।
बोपारा ने 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का मारकर महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इंग्लैंड की ओर से टी-20 में सबसे तेज फिफ्टी है।
बोपारा ने महज 23 गेंदों में बनाया रिकॉर्ड
चार बड़े विकेट गंवाने के बाद मध्य क्रम भी कुछ खास नहीं कर सका। हालांकि रवि बोपारा ने एक छोर संभालकर टीम का स्कोर डेढ़ सौ के पार पहुंचा दिया।
जोई रुट (32 रन, 24 गेंद) और जोस बटलर ने बीच में तेज पारी खेलने की कोशिश की लेकिन उनके आउट हो जाने से टीम लक्ष्य से दूर होती गई। रवि बोपारा ने आज के मैच में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 65 रन बनाकर अविजित रहे और अपनी इस पारी में दो चौके और सात छक्के भी लगाए।
कंगारुओं को मिली थी आतिशी शुरुआत
इससे पूर्व टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। कैमरून व्हाइट और ऐरोन फिंच ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए महज 10 ओवर में ही सौ रनों की साझेदारी कर डाली। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी हुई।
स्टुअर्ट ब्रॉड ने फिंच को 11वें ओवर की चौथी गेंद पर कैच आउट कराकर चलता किया। फिंच ने 31 गेंदों में 52 रन बनाए। कैमरून व्हाइट (75 रन, 43 गेंद, 6 चौका और 4 छक्का) के रूप में ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा।
नायाब शुरुआत के बाद क्रीज पर आए अन्य बल्लेबाजों ने भी रन बनाने की स्पीड को बनाए रखी। ग्लेन मैक्सवेल (20 रन, 13 गेंद), कप्तान जॉर्ज बैली (14 रन, 14 गेंद) ने भी ऑस्ट्रेलिया को उपयोगी योगदान दिया। क्रिस लॉयन ने अंतिम ओवरों में महज 19 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की मदद से अविजित 37 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से चार गेंदबाजों को एक-एक सफलता मिली।