फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   dhoni mistakes two time in 4th odi

एक गलती सुधारी तो दो गलती और कर बैठे धोनी

Tue, 28 Jan 2014 12:46 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 28 Jan 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
dhoni mistakes two time in 4th odi
कप्तान धोनी को भले ही सीरीज बचाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा हो, लेकिन वह हर मैच में कोई न कोई गलती कर देते हैं।
विज्ञापन


पांच मैचों की वनडे सीरीज में एक मामले में तो किस्मत ने धोनी का भरपूर साथ दिया है और वह है टॉस। अब तक इस सीरीज में चार बार भारत और न्यूजीलैंड के बीच टॉस हुए हैं और चारों ही बार भारतीय कप्तान ने टॉस जीता है।

आज के मैच में धोनी ने पिछले तीन बार के उलट इस बार पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इससे पहले उन्होंने पिछले तीनों मैचों में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। जिसमें पहले दो मैच न्यूजीलैंड ने जीते और तीसरा टाई रहा।
विज्ञापन

और यह गलती किसी की समझ में नहीं आई

dhoni mistakes two time in 4th odi

विराट कोहली लंबे समय से फर्स्ट डाउन पर बल्‍लेबाजी करने आते हैं और इस नंबर पर वह जबर्दस्त बल्‍लेबाजी भी करते हैं। सबसे कम मैचों में 18 शतक लगाने वाले कोहली को धोनी ने इस निर्णायक मैच में पारी की शुरुआत करने भेज दिया।

सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया को यह मैच हर हाल में जीतना जरूरी है। ऐसे में भारत को ठोस शुरुआत चाहिए थी लेकिन धोनी ने कोहली को रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने भेजा और खामियाजा भी भुगता। न कोहली चले और न ही अजिंक्य रहाणे।

पिछले मैच में महज छह रन बनाने वाले विराट कोहली इस मैच में भी नहीं चले और दो रन बनाकर आउट हो गए। जबकि भारतीय टीम में अजिक्य रहाणे के रूप में सलामी बल्‍लेबाज मौजूद था। रहाणे भी महज तीन रन बनाकर चलते बने।

दूसरी गलती, बिन्‍नी को मौका नहीं दिया

dhoni mistakes two time in 4th odi

कप्तान धोनी को सबसे सफल भारतीय कप्तान बनने के लिए महज तीन जीत की दरकार है लेकिन उनकी कप्तानी सुझबूझ अब किसी की समझ में नहीं आ रहा।

सीरीज के चौथे मैच से आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्‍नी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया। लेकिन वह ड्रेसिंग रूम में पैड बांधे ही रह गए और उन्हें बल्‍लेबाजी करने का मौका ही नहीं मिला।

धोनी की दूसरी चूक यह रही कि बिन्‍नी की जगह आर अश्विन को बल्‍लेबाजी क्रम में ऊपर भेज दिया। ‌हालांकि अश्विन ने पिछले मैच में करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए मैच में भारत की वापसी कराई और इसके बाद रवींद्र जडेजा ने मैच को टाई करा दिया। लेकिन स्टुअर्ट नए बल्‍लेबाज हैं और वह तेज बल्‍लेबाजी के लिए जाने जाते हैं अगर उन्हें अश्विन की जगह भेजा जाता तो भारत का स्कोर तीन सौ के करीब होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed