आइबरी कोस्ट को हराकर कोलंबिया पहुंची अंतिम 16 में
2014 फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप के ग्रुप ‘सी’ के मुकाबले में कोलंबिया ने आइबरी कोस्ट को 2-1 से हराकर अंतिम-16 में जगह बना ली है। कोलंबिया की यह लगातार दूसरी जीत है और वह ग्रुप में छह अंकों के साथ शीर्ष पर है।
वहीं आइबरी कोस्ट की दो मैचों में यह पहली हार है और उसके पास अभी भी अंतिम-16 में जगह बनाने का मौका है। ग्रुप की दो अन्य टीमें जापान और यूनान अपने पहले मुकाबले हार चुकी हैं।
कोलंबिया के लिए 64वें मिनट में जेम्स रोड्रिगुएज ने जबकि 70वें मिनट में जुआन क्येनटेरो ने गोल दागा।
आइवरी कोस्ट का सपना टूटा
आइबरी कोस्ट के लिए एकमात्र गोल 73वें मिनट में गरविन्हो ने किया। इस मैच में पहले हाफ में कोई टीम गोल नहीं कर सकी लेकिन दूसरे हाफ में दनादन गोल हुए।
1-2 से पिछड़ने के बाद आखिरी के दस मिनटों में आइबरी कोस्ट ने कोलंबिया के गोल पोस्ट पर कई आक्रमण किए लेकिन वह गोल करने में विफल रही और मैच गंवा बैठी।