फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   captain Ms Dhoni keeps mum on booing of english players.

जीत कर लौट रहे इंग्लैंड के खिलाड़ियों का उड़ाया मजाक

Tue, 09 Sep 2014 04:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 09 Sep 2014 04:55 PM IST
विज्ञापन
captain Ms Dhoni keeps mum on booing of english players.
इंग्लैंड के हाथों एकमात्र ट्वंटी-20 मैच में मिली 3 रन की हार के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वह इस हार की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हैं। इस मैच में भारतीय टीम 181 रन का पीछा करते हुए पांच विकेट पर 177 रन ही बना सकी थी।
विज्ञापन


बर्मिंघम में खेले गए मैच में भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे लेकिन क्रिस वोक्स के इस निर्णायक ओवर में धोनी 6 गेंदों पर सिर्फ 14 रन ही बना सके।
विज्ञापन


मैच के बाद धोनी की आलोचना इसलिए भी हो रही है क्योंकि अंतिम ओवर में 2 गेंदों पर उनके पास कम से कम एक-एक रन लेने का मौका था जिसे जानबूझकर गंवा दिया और उन्होंने ऐसा तब किया जब दूसरे छोर पर अंबाती रायडु खेल रहे थे। अंबाती फटाफट क्रिकेट के विशेषज्ञ बल्लेबाज माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'2 गेंदों पर बड़े शॉट का मौका गंवाया'

captain Ms Dhoni keeps mum on booing of english players.

इंग्लैंड के हाथों मिली हार के बाद धोनी ने कहा, "6 बॉल में 17 रन बनाना हमेशा मुश्किल होता है। मुझे पहली ही गेंद पर बाउंड्री मिली। दबाव था लेकिन 2 बॉल ऐसी थी जिस पर मैं हिट लगा सकता था। यह उन कुछ दिनों में से एक था जब मैं गेंद को मिडिल से हिट नहीं कर सका। गेंद मेरे बैट के निचले हिस्से में लगी।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे यह भार उठाना था और साथ ही जिम्मेदारी भी उठानी थी। दूसरे छोर पर हालांकि अंबाती रायडु था, लेकिन वह बल्लेबाजी करने थोड़ी ही देर पहले आया था। वह उनमें से नहीं है जो नंबर 6 या 7 पर बल्लेबाजी करने का आदी हो और सीधे हिट लगा सके।"

भारतीय कप्तान ने आगे कहा, "ऐसे में सभी गेंदों पर स्ट्राइक लेने का बेहतर विकल्प में मैं ही था, लेकिन मैं टीम को जीत नहीं दिला सका। मैंने ओवर शुरू होने से पहले ही सोच लिया था कि मैं मैच को समाप्त करने की कोशिश करूंगा। खुद को हौसला बढ़ाना महत्वपूर्ण होता है। अंबाती रायडु भी यह कर सकता था लेकिन यह मेरी ताकत थी और मुझे ही जिम्मेदारी उठानी थी।"

इस बीच धोनी ने डेथ ओवरों में खराब गेंदबाजी को लेकर एक बार फिर चिंता जाहिर की।

'कप्तान कुक को हटाने में बहुत देर हो गई'

captain Ms Dhoni keeps mum on booing of english players.
दूसरी ओर, भारत के हाथों वनडे सीरीज में मिली हार के बाद भले ही मेजबान टीम के कप्तान एलिस्टर कुक की काफी आलोचना हो रही हो लेकिन पूर्व कोच एश्ले जाइल्स ने कहा कि अब कुक को हटाने में बहुत देर हो गई है क्योंकि वर्ल्ड कप अब सिर्फ 5 महीने ही दूर है।

जाइल्स ने कहा, "मैं उन्हें अब कप्तान बनाए रखता क्योंकि वर्ल्ड कप काफी नजदीक है। नेतृत्व के दृष्टिकोण से यह महत्वपूर्ण है। इंग्लैंड को अब श्रीलंका में जाकर 7 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। वहां जीत दर्ज करना बहुत मुश्किल है इसलिए यदि दबाव बनता रहा और उनके खिलाफ आवाज उठती रही तो सीरीज के आखिर में उनकी स्थिति अस्थिर हो सकती हैं।"

इंग्लैंड में कई पूर्व खिलाड़ी लगातार यह मांग कर रहे हैं कि एलिस्टर कुक को वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed