फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   big problem of sports player

पीरियड्स बनी इनकी सबसे बड़ी अड़चन, जानकर चौंक जाएंगे आप

Fri, 23 Jan 2015 04:12 PM IST
Updated Fri, 23 Jan 2015 04:12 PM IST
विज्ञापन
big problem of sports player

महिलाओं के लिए माहवारी उनकी जिंदगी का एक हिस्सा है लेकिन ये एक बड़ी अड़चन भी है। लेकिन ब्रिटेन की पूर्व नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी एन्नाबेल क्राफ्ट का कहना है कि महिला खिलाड़ियों के लिए माहवारी उनके खेल को प्रभावित करने वाली 'आखिरी अड़चन' है।

विज्ञापन


क्राफ्ट का कहना है कि इस मुद्दे को महिलाएं 'चुपचाप झेलती' हैं। उनकी यह टिप्पणी तब आई है जब ब्रिटेन की नंबर एक खिलाड़ी हीथर वाटसन ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में पहले दौर की हार के बाद कहा था कि वे खेल के दौरान 'अच्छा महसूस नहीं' कर रहीं थीं।

विज्ञापन

लड़कियों वाली बात

big problem of sports player

वाटसन ने बताया ,"मुझे लगता है कि ये वो बात थी, जो लड़कियों को होती है।" 22 साल की वाटसन ने बताया कि उन्हें खेल के दौरान चक्कर और उल्टियां आ रही थीं और वो कमजोरी महसूस कर रहीं थीं।

वो बुल्गारिया की खिलाड़ी स्वेताना पिरोनकोवा के हाथों मैच 4-6, 0-6 से हार गईं। स्वेताना पिरोनकोवा की विश्व रैंकिंग 52 है। पहले सेट की हार के बाद वाटसन ने डॉक्टर को बुलाया था और वे मैच के दौरान जूझती दिख रहीं थीं।

हमेशा से वर्जित मसला

big problem of sports player

क्राफ्ट ने वाटसन की टिप्पणी को बहादुरी भरा बताया। क्राफ्ट ने कहा,"महिलाओं का किसी भी वक्त इसका सामना करना बहुत मुश्किल होता है। उन्हें इससे बाहर आने की कोशिश करनी होती है। एक साल में शीर्ष स्तर के कई टूर्नामेंट खेलने होते हैं। वाकई में यह दुर्भाग्यपूर्ण है।" उन्होंने कहा,"मै समझती हूं कि महिलाएं इसे चुपचाप झेलती हैं। यह हमेशा से एक वर्जित मसला रहा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed