फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   bcci_girlfriends_wives_virat kohli

गर्लफ्रेंड और पत्नियों की वजह से फेल हो रही है टीम इंडिया?

Thu, 21 Aug 2014 05:28 PM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 05:28 PM IST
विज्ञापन
bcci_girlfriends_wives_virat kohli

इंग्लैंड दौरे में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने फैसला लिया है अब से दौरे के वक्त किसी भी खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड को साथ ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


साथ ही इस बात पर भी विचार किया जाएगा कि खिलाड़ियों कि पत्नियों को भी दौरे के वक्त अधिकतम कितने दिनों साथ रहने को मिलेगा।

इस मामले में बीसीसीआई का कहना है कि इंग्लैंड दौरा हमारे आंखे खोल देने वाला समय रहा। हमारे खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार खराब हो रहा है।

पत्नियों की वजह से मुश्किल

bcci_girlfriends_wives_virat kohli

बीसीसीआई के अनुसार खिलाड़ी भी अपने खेल पर फोकस करना चाह रहे हैं लेकिन पत्नियों की वजह से अपने खेल पर ध्यान लगा पाना मुश्किल हो रहा है। कई खिलाड़ियों का कहना है कि जिस वक्त वे नेट प्रैक्टिस या जिम जाना चाहते हैं तब उन्हें कई बार पत्नियों के साथ शहर घूमना पड़ता है।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक कई खिलाड़ियों ने कहा है कि वे इस बारे में समय या कोई नियम तय करना चहाते हैं कि वे किसी टूर के समय पत्नियों के साथ कितना वक्त बिताएंगे।

अभी तक पत्नियों या गर्लफ्रेंड को साथ ले जाने के लिए खिलाड़ियों को बीसीसीआई से पहले अनुमति लेनी होती थी। जिसके बाद बीसीसीआई उनके रहने-ठहरने और स्टेडियम में बैठने की व्यवस्था करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब शुरू हुआ मामला

bcci_girlfriends_wives_virat kohli

इंग्लैंड दौरे पर खिलाड़ियों के साथ उनकी प्रेमिकाओं के ठहरने का मामला उस समय सुर्खियों में आया था जब टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने अपनी प्रेमिका और बालीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को इंग्लैंड दौरे पर ठहरने के लिये कथिततौर पर बीसीसीआई से अपील की थी।

इस पर विराट को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ था।

इससे पहले आईपीएल के एक कार्यक्रम के दौरान भी विराट और अनुष्का के प्रेम संबंधों को लेकर खुलकर अभिनेता शाहरूख खान ने विराट की खींचातानी की थी।

विज्ञापन

BCCI सोचने को मजबूर

bcci_girlfriends_wives_virat kohli

हालांकि खिलाड़ियों के निजी संबंधों को लेकर बीसीसीआई का कोई सरोकार नहीं रहा है लेकिन मौजूदा दौरे में टीम का प्रदर्शन और खासतारै पर विराट की खराब बल्लेबाजी ने बोर्ड को इस मुद्दे पर सोचने के लिये मजबूर कर दिया है।

बीसीसीआई ने मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर चेतेश्वर पुजारा, मुरली विजय, रविचंद्रन अश्विन, स्टुअर्ट बिन्नी और गौतम गंभीर को उनकी पत्नियों को ले जाने की अनुमति दी थी जिसके साथ विराट को भी उनकी प्रेमिका अनुष्का को ले जाने की अनुमति दे दी गई थी।

इन सभी खिलाड़ियों में मुरली विजय को छोड़कर अन्य सभी खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था। इससे पहले पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर भी दौरों पर खिलाड़ियों की अनुशासनहीनता को लेकर सवाल उठा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed