फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   asia cup preview: india vs srilanka

लगातार दूसरी जीत हासिल करने उतरेगी टीम इंडिया

Thu, 27 Feb 2014 06:36 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 27 Feb 2014 06:36 PM IST
विज्ञापन
asia cup preview: india vs srilanka

कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी के दम पर एशिया कप में जीत से शुरुआत करने वाली टीम इंडिया का अगला मुकाबला शुक्रवार को श्रीलंका से है। यह मैच दोपहर डेढ़ बजे से फातुल्लाह में खेला जाएगा।

विज्ञापन


भारत और श्रीलंका दोनों ही अपना पहला मैच जीत चुके हैं। टूर्नामेंट के उद्धाटन मैच में श्रीलंका ने पाक को रोमांचक संघर्ष के बाद हराया था। इसके बाद दूसरे मैच में वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया ने विराट कोहली के शतक के दम पर मेजबान बांग्लादेश को छह विकेट से हरा दिया था।
विज्ञापन


साल 2014 में भारत की यह पहली जीत थी, इससे पहले इस साल खेले अपने सातों मैचों में उसे एक भी जीत नहीं मिली थी।

युवा खिलाड़ियों के भरोसे है टीम इंडिया

asia cup preview: india vs srilanka

एशिया कप में पांच बार की चैंपियन टीम इंडिया भले ही टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमों में से है लेकिन श्रीलंका के खिलाफ कड़ी चुनौती मिल सकती है। इस मुकाबले में युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम को अपने युवा खिलाड़ियों से ज्यादा उम्मीद होगी जो उसे फाइनल का रास्ता दिखाएंगे।

दोनों ने ही टीमों ने टूर्नामेंट से विजयी आगाज किया है और दोनों ही हर हाल में अपने विजयी अभियान को बरकरार रखना चाहेंगी। टीम इंडिया के पास जहां पिछले मैच के शतकधारी बल्‍लेबाज विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक जैसे बल्‍लेबाज हैं।

वहीं मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार जैसे तेज गेंदबाज भारतीय टीम में हैं जो श्रीलंकाई टीम पर रन बनाने में अंकुश लगा सकते हैं। लेकिन श्रीलंका के पास बल्लेबाजों की कमर तोड़ देने वाले लसित मलिंगा जैसे सरीखे गेंदबाज और अकेले दम पर मैच जिताने वाले लाहिरू थिरिमाने, कुशल परेरा और कुमार संगकारा जैसे बेजोड़ बल्‍लेबाज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed