फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   after the withdrawn from the bcci srinivasa jions icc

बीसीसीआई से हटे तो आईसीसी में जा डटे

Thu, 26 Jun 2014 04:12 PM IST
Updated Thu, 26 Jun 2014 04:12 PM IST
विज्ञापन
after the withdrawn from the bcci srinivasa jions icc

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से हटाए गए एन श्रीनिवासन इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के नए अध्यक्ष बन गए हैं।

विज्ञापन


आईसीसी की तरफ़ से जारी बयान के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में हुए वार्षिक अधिवेशन में समिति के सभी सदस्यों ने इस फैसले पर अंतिम मुहर लगाई।

इस अधिवेशन के दौरान आईसीसी के संविधान में भी बदलाव किया गया जिससे श्रीनिवासन के अध्यक्ष बनने की राह साफ हो गई।

श्रीनिवासन को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस पद के लिए नामित किया था।

कोर्ट के आदेश पर छोड़ा ‌था बीसीसीआई

after the withdrawn from the bcci srinivasa jions icc

श्रीनिवासन को भारत के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बीसीसीआई प्रमुख का पद छोड़ना पड़ा था।

अदालत ने यह फ़ैसला इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के छठवें संस्करण में हुई कथित मैच फिक्सिंग की जाँच संबंधित याचिका की सुनवाई के दौरान दिया था।

बीसीसीआई ने श्रीनिवासन को अध्यक्ष बनने की बधाई देते हुए कहा है, "भारतीय क्रिकेट के लिए यह गौरवशाली ऐतिहासिक क्षण है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच फ‌िक्सिंग मामला

after the withdrawn from the bcci srinivasa jions icc

अदालत ने कहा था कि श्रीनिवासन के इस पद पर रहते हुए इस मामले की निष्पक्ष जाँच संभव नहीं है। अदालत ने उनकी जगह सुनील गावस्कर को बीसीसीआई का अंतरिम अध्यक्ष बनाने का आदेश दिया था।

स्पॉट फ़िक्सिंग मामले में श्रीनिवासन के दामाद गुरूनाथ मेयप्पन मुख्य आरोपी हैं और उच्चतम न्यायालय के जरिए गठित मुद्गल समिति ने भी अपनी रिपोर्ट में मेयप्पन पर लगे आरोपों को सही पाया था।

आईपीएल-6 के दौरान स्पॉट फ़िक्सिंग का मामला उस समय सामने आया था, जब राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों शांतकुमारन श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजीत चंडीला को दिल्ली पुलिस ने गिरफ़्तार किया था।

इसके कुछ दिन बाद मेयप्पन और अभिनेता विंदू दारा सिंह को मुंबई पुलिस ने सट्टेबाज़ी के आरोप में गिरफ़्तार किया था। बाद में अदालत ने उन्हें ज़मानत पर छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed