दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया को मिली बड़ी खबर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले वनडे में हार के बाद संकट में दिख रहे भारत के लिए एक बड़ी खबर है जो धोनी की टीम को दूसरे मैच के पहले उत्साहित कर सकती है।
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियन वनडे में एक समय जीत की ओर बढ़ रही थी लेकिन तेज गेंदबाजी के आगे मध्य क्रम लड़खड़ा गया और पूरी टीम 50 ओवर से पहले ही आउट हो गई।
भारत के इस हश्र के लिए कीवी टीम की गेंदबाजी अहम कारण रही। अब महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम एक खबर से बेहद खुश है कि मेजबान टीम में डेढ़ सौ किमी प्रति घंटा की
रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले एडम मिलने शेष वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
गेंदबाजी के दौरान खींची पेट की नस
लेकिन आज मेडिकल रिपोर्ट के बाद आने के बाद एडम मिलने के शेष वनडे सीरीज में खेलने की संभावना खत्म हो गई है। वह अब छह हफ्ते तक मैदान से बाहर रहेंगे।
दूसरा वनडे मैच बुधवार को हैमिल्टन में भारतीय समयानुसार साढ़े छह बजे से मैच शुरू होगा।
फिर भी कम नहीं हुई टीम इंडिया की मुसीबत
न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने एडम मिलने की जगह तेज गेंदबाज हैमिश बेनेट को कीवी टीम में शामिल किया गया है। भारत को अगला मैच हैमिल्टन में 22 जनवरी को खेला जाएगा।
26 साल के हैमिश बेनेट ने अपने करियर में एक टेस्ट और 12 वनडे मैच खेले हैं। यह तेज गेंदबाज आज कीवी टीम से जुड़ जाएगा। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए अंतिम बार 2011 वर्ल्ड कप में खेला था।
वर्ल्ड कप में मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ हुए इस मैच में हैमिश बेनेट ने 4.1 ओवर में 16 रन दिए थे लेकिन एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके थे। यह मैच न्यूजीलैंड हार गया था।
पिछले साल उन्होंने घरेलू सत्र में शानदार गेंदबाजी की थी। कैंटाबरी के लिए पांच मैचों में 24 विकेट हासिल कर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।