फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Spirituality Archives ›   trible holi madhya pradesh

होली के दिन यहां जाना खतरे से खाली नहीं, लोग करवा देते हैं शादी

Thu, 05 Mar 2015 01:37 PM IST
Updated Thu, 05 Mar 2015 01:37 PM IST
विज्ञापन
trible holi madhya pradesh

होली के त्योहार में जैसे कई रंग मिले होते हैं वैसे ही इस त्योहार के कई अनोखे रंग इस देश में देखने को मिलते हैं। यहां हम मध्यप्रदेश के भील आदिवासियों में प्रचलित होली के अनूठे रंग से आपका परिचय करवाते हैं। यहां एक रोचक परंपरा है।

विज्ञापन


होली से पहले इस क्षेत्र में एक बाजार लगता है जिसे हाट कहा जाता है। इस हाट में लोग जरूरी चीज खरीदने आते हैं साथ ही नये रिश्ते की शुरूआत की भी कोशिश करते हैं।

विज्ञापन

ऐसे युवती चुनती है अपना पति

trible holi madhya pradesh

भील युवक अपने हाथों में मांदल नामक वाद्य यंत्र लेकर बजाते हैं और नृत्य करते हैं। नृत्य करते हुए जिस युवती को गुलाल लगा देते हैं वह युवती भी बदले में युवक को गुलाल लगा देती है तो दोनों में आपसी रजामंदी समझी जाती है।

इसके बाद भील युवक युवती को लेकर भाग जाता है और इन दोनों की शादी हो जाती है। अगर युवती गुलाल नहीं लगाती है जो युवक किसी अन्य युवती की तलाश करता है।

मध्यप्रदेश के मालवा क्षेत्र में भी होली की एक अनूठी परंपरा है। यहां लोग होली के दिन एक दूसरे पर अंगारे फेंकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से होलिका राक्षसी का अंत होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed