फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   your 'toothpaste' detect Heart attack and stroke

हार्ट अटैक और स्ट्रोक का पता लगाएगा आपका ‘टूथपेस्ट’

Tue, 14 Jul 2015 09:15 AM IST
Updated Tue, 14 Jul 2015 09:15 AM IST
विज्ञापन
your 'toothpaste' detect Heart attack and stroke

हृदयाघात और लकवे के परीक्षण पर अब बहुत अधिक खर्च करने की जरूरत नहीं रहेगी। वैज्ञानिकों ने टूथपेस्ट में पाए जाने वाले कॉमन तत्व के उपयोग से ऐसी तकनीक खोज ली है जो बहुत सस्ते में बड़ी आसानी के साथ रोगी के शरीर में हृदयाघात या लकवे का खतरा पहचान लेगी।

विज्ञापन


इस तकनीक से डॉक्टर मरीज की धमनियों के उस खतरनाक स्पॉट की पहचान भी कर लेगा,जहां भविष्य में खून के थक्के जमने का खतरा संभव है। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के डॉ.जेम्स रुड के नेतृत्व में यह शोध प्रसिद्ध जर्नल नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन


रुड ने बताया कि नई तकनीक न केवल ‘अथेरोस्क्लेरोसिस’ में कैल्शियम जमा होने का पता लगाएगी बल्कि भविष्य में यदि इसकी गुंजाइश होती है तो उसका भी पता लगाकर बता देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे चलेगा पता

your 'toothpaste' detect Heart attack and stroke

दरअसल इस तकनीक से धमनियों के भीतर पैदा होने वाले उन हालातों का पता चल जाएगा जो उन्हें छोटा और सख्त बना देते हैं। धीरे धीरे यहीं पर खून के थक्के जमने लगते हैं जो खून की सप्लाई यदि मस्तिष्क में रोकते हैं तो लकवा और हृदय में रोकने पर हृदयाघात लाते हैं।

ऐसे काम करेगी है नई तकनीक
इस तकनीक में मरीज के भीतर सोडियम फ्लोराइड को ‘रेडियो एक्टिव ट्रेसर’ की बहुत कम मात्रा के साथ इंजेक्ट कराया जाएगा, जो धमनियों में अस्थिर कैल्शियम के साथ जुड़ जाएगा। यह वसा जमाव का एक महत्वपूर्ण घटक होता है जिसे ‘प्लेक्स’ कहा जाता है। इससे धमनियां सख्त हो जाती हैं। इंजेक्ट किया गया सोडियम फ्लोराइड इस जमाव का तुरंत पता लगा लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed