फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   working more than 48 hours makes you heavy drinker

दफ्तर में ज्यादा करते हैं काम तो जान लें यह नुकसान

Fri, 16 Jan 2015 03:46 PM IST
Updated Fri, 16 Jan 2015 03:46 PM IST
विज्ञापन
working more than 48 hours makes you heavy drinker

अगर आप अपने दफ्तर में सप्ताह में 48 घंटे से अधिक काम करते हैं तो इसका यह नुकसान जरूर जान लें।

विज्ञापन


हाल में हुए शोध में माना गया है कि सप्ताह में 48 घंटे से अधिक काम करने वाले लोगों को शराब की लत लगने की आशंका अधिक रहती है।

फिनिश इंस्टिट्यूट ऑफ ऑक्यूपेशनल हेल्थ के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि सप्ताह में 35 से 40 घंटे काम करने वाले लोगों में यह रिस्क कम होता है। इनकी अपेक्षा 49 से 54 घंटे काम करने वाले लोगों को यह रिस्क 13 प्रतिशत अधिक होता है जबकि 55 घंटों से अधिक काम करने वाले लोगों को यह रिस्क 12 प्रतिशत अधिक होता है।

क्या हैं खतरे?

working more than 48 hours makes you heavy drinker
शोधकर्ताओं ने माना है कि महिलाओं के लिए सप्ताह में 14 से अधिक ड्रिंक्स नुकसानदायक हैं जबकि पुरुषों के लिए सप्ताह में 21 से अधिक ड्रिंक्स बेहद खतरनाक हैं।

शोधकर्ताओं का मानना है कि ऐसे में अधिक अल्कोहल के सेवन के कारण इन लोगों को लिवर की बीमारी, कैंसर, स्ट्रोक, दिल के रोग और दिमागी समस्याओं को खतरा कई गुना अधिक होता है।

इस शोध के दौरान 14 देशों से 3,33,693 लोगों से संबंधित डाटा के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है। यह शोध बीएमजे जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed