फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   women cry more due to hormonal changes

तो इस वजह के चलते मर्दों से ज्यादा रोती हैं औरतें

Wed, 14 Jan 2015 09:31 AM IST
Updated Wed, 14 Jan 2015 09:31 AM IST
विज्ञापन
women cry more due to hormonal changes

पुरुषों से अधिक महिलाएं रोती हैं, सुनने में भले ही दकियानूसी लगे लेकिन हाल में हुए शोध में इसकी वजह तक पता चल चुकी है।

विज्ञापन


नीदरलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टिलबर्ग के शोध की मानें तो सामान्य तौर पर महिलाएं साल में 30 से 64 बार रोती हैं जबकि पुरुष केवल 17 बार रोते हैं।

वहीं शोध में यह भी पाया गया कि महिलाएं एक बार में छह मिनट तक आंसू बहाती हैं जबकि पुरुष दो से तीन मिनट तक ही आंसू बहा पाते हैं।

क्यों अधिक रोती हैं महिलाएं?

women cry more due to hormonal changes

शोधकर्ता व मनोवैज्ञानिक एड विंगरहोट्स के अनुसार ने 37 देशों के 5000 लोगों पर सर्वेक्षण कर यह दावा किया है। उनके अनुसार, ''रोने के मामले में महिलाएं इतनी अधिक संवेदनशील होती हैं कि किसी किताब को पढ़कर या भावनात्मक होकर रो देती हैं।''

शोधकर्ताओं का मानना है कि महिलाओं के अधिक रोने की वजह उनके शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक कारण हो सकते हैं।

शोध की मानें तो महिलाओं के आंसुओं में प्रोलैक्टिन नामक हार्मोन पुरुषों की अपेक्षा अधिक होता है जिसके कारण महिलाएं देर तक और अधिक रोती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed