{"_id":"321f03a2-562e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"walnut-brownies","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलनट ब्राउनी ","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
वॉलनट ब्राउनी
कोमल तनेजा
Updated Tue, 17 Dec 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तैयारी का समयः 15 मिनट
विज्ञापन
बनाने का समयः 25 मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
सवा कप मैदा, एक कप शक्कर, तीन अंडे, तीन चौथाई कप देशी घी या सफेद मक्खन, सवा चम्मच बेकिंग पाउडर, तीन चम्मच लिक्विड चॉकलेट, तीन चम्मच कोकोआ पाउडर, आधा चम्मच वनीला एसेंस, तीन चौथाई कप बारीक कटे अखरोट, दो चम्मच दूध।
विधि
- घी या मक्खन को शक्कर के साथ फेंट लें। फिर अंडे का पीला भाग मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें।
- जब मिक्सचर अच्छी तरह मिल जाए तो उसमें अंडे का सफेद भाग मिलाकर फेंट लें।
- अब मैदे को छान लें। इसमें बेकिंग पाउडर, कोकोआ, लिक्विड चॉकलेट मिलाकर अच्छे से फेंटें। इसके बाद इसमें दो चम्मच दूध मिलाकर फेंटें।
- बारीक कटे अखरोट डालकर मिलाएं।
- अब एक चौकोट केक टिन में मक्खन लगाकर उसपर मैदा छिड़कें और फिर मिश्रण भरें।
- ओवन को पहले से गर्म करके इसमें 180 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर 20 मिनट तक बेक करें।
- ठंडा होने पर चौकोर टुकड़ों में काटें और चॉकलेट सॉस या वनीला आइसक्रीम के साथ सर्व करें।
कोमल की टिप्स
फ्लेवर और अधिक बढ़ाने के लिए इसमें अखरोट के साथ-साथ अन्य मेवे भी डालें।