फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   urad dal gharwali recipe

उड़द दाल घरवाली

Tue, 09 Oct 2012 10:19 PM IST
कोमल तनेजा
कोमल तनेजा Updated Tue, 09 Oct 2012 10:19 PM IST
विज्ञापन
urad dal gharwali recipe
(चार लोगों के लिए)
विज्ञापन


सामग्री

एक कप उड़द दाल (धुली हुई उड़द की दाल), डेढ़ से थोड़ा अधिक कप पानी, एक चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट,  दो कटे प्याज, दो कटी हुई हरी मिर्च, दो चम्मच तेल।


सीजनिंग
एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर , आधा चम्मच चाट मसाला , एक चौथाई चम्मच गरम मसाला , नमक स्वादानुसार, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर , एक चौथाई चम्मच बिरयानी पाउडर।
विज्ञापन


गार्निशिंग
एक हरी मिर्च काटी हुई, अदरक के बारीक टुकड़े और टमाटर के टुकड़ों के साथ।

विधि
  • सबसे दाल को धोकर तीस मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।
  • कूकर में दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें और उसमें अदरक लहसुन पेस्ट डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें, फिर उसमें हरी मिर्च डालें।
  • धीरे-धीरे तलते हुऐ उसमें कटा हुआ प्याज डालकर धीरे-धीरे चलाएं जब तक प्याज का रंग हल्का गुलाबी न हो जाए।
  • सभी मसाले डालकर मिक्स करें, 1 ¾  कप पानी डालकर उबालें और उसमे धुली दालें मिला दें।
  • कुकर का ढक्कन बंद कर दें और एक सीटी दें और पांच मिनट के लिए लौ कम करके उबालें।
  • अब आंच हटाकर ठंडा होने दें और फिर प्लेट में परोसें।
  • हरी मिर्च, अदरक और टमाटर की गार्निशिंग करें।
  • गरम कुल्चे और पूरी के साथ परोसें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed