क्या आपका पाला कभी ऐसे बॉस से पड़ा है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यक्षेत्र में अक्सर तरह-तरह के लोगों से पाला पड़ता है लेकिन सबसे ज्यादा खतरा इस बात का रहता है कि आप जहां काम करेंगे आपका बॉस वहां कैसा होगा।
बॉस अगर आपको पसंद करे या खुशमिजाज हो तब तो ऑफिस किसी जन्नत से कम नहीं है लेकिन अगर बॉस से आपकी पटरी न खाए तो?
ऐसे में बॉस का मिजाज आपको पहले ही पता चल जाए तो उसके इशारे समझना आपके लिए अधिक आसान हो सकता है।
जानिए, ऐसे पांच किस्म के बॉस के बारे में जिनसे पटरी बैठे तो ऑफिस स्वर्ग होगा और न बैठे तो किसी नर्क से कम नहीं।
ऐसा बॉस जो एक शब्द भी सीधा न बोले
आपकी गलतियों पर आपके बॉस आपको डांटे इससे तो आपको सीखने को ही मिलेगा लेकिन जब वह आपसे सीधे मुंह बात ही न करें और ताने मारता रहे तो यकीनन जिंदगी नर्क से कम नहीं लगेगी।
आमतौर पर ऐसे बॉस की नाराजगी जब तक आपको समझ में आती होगी तब तक उनका गुस्सा कई गुना बढ़ चुका होता होगा।
ऐसे बॉस के साथ काम करने का सिर्फ एक ही उपाय है - आप धैर्य रखना सीख ही लें।
ऐसा बॉस जो सिर्फ अपना ही मतलब निकालता हो
आपके काम का क्रेडिट ऐसे लोग अक्सर अपने ही नाम कर लेते हैं जिससे कंपनी में आगे बढ़नी की आपकी संभावना कम हो जाती हैं।
ऐसे बॉस के साथ काम करने के लिए जरूरी है कि आप सतर्क रहें और अपना काम मैनेजमेंट के सामने पारदर्शी रखें।
ऐसा बॉस जो सब करने के चक्कर में कुछ भी न करे
क्या आपका पाला कभी किसी ऐसे बॉस से पड़ा है जो एक साथ कई काम आप पर लाद दे, खुद भी बड़ी-बड़ी बातें करें और असलियत में कुछ भी न हो पाए।
अक्सर ऐसे बॉस जिनके पास फोकस ही नहीं होता, आपका तनाव बढ़ाने की बड़े वजह होते हैं।
इनके साथ काम करने के लिए जरूरी है कि आप काम की सूची बनाकर रखें। आपके क्या-क्या किया है, किस पर काम करना है और क्या आप कर रहे हैं इसकी जानकारी उन्हें बेझिझक दें जिससे प्लानिंग अच्छी तरह हो सके।
हर पांच मिनट पर टोकने वाला बॉस
आपका काम कहां पहुंचा, कुछ दिक्कत तो नहीं आ रही, रिपोर्ट कब तक देंगे और न जाने क्या-क्या। ऐसे सवाल अगर आपसे बॉस दिन भर पूछते हैं तो आपका तनाव बढ़ना वाजिब ही है।
क्यों न आप अपने बॉस से बात करें और विश्वास दिलाएं कि काम आप पूरा करके उन्हें रिपोर्ट कर ही देंगे।
सिर्फ नकारात्मक बातें करने वाला बॉस
तुमसे कुछ नहीं हो सकता या तुम किसी काम के नहीं हो। बॉस की ऐसी नकारात्मक बातें अगर हर समय आपके कानों में गूंजती हैं तो आपके जीवन में तनाव की एक वजह ऐसा बॉस भी हो सकता है।
आमतौर पर इस तरह के बॉस के साथ कुछ भी संभव नहीं होता लेकिन फिर भी आप बातचीत के जरिए सुधार की कोशिश तो कर ही सकते हैं। वरना, नौकरी की कमी कहां है।
क्या इसके अलावा, भी आपका किसी खास शख्सियत वाले बॉस से पाला पड़ा है?