फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   turmeric health benefits ulceration colitis

डाइट में हल्दी का यह फायदा नहीं जानते होंगे आप

Fri, 22 Nov 2013 02:00 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Nov 2013 02:00 PM IST
विज्ञापन
turmeric health benefits ulceration colitis

हल्दी के एक और गुण पर मेडिकल साइंस ने मुहर लगा दी है। पीजीआई के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डिपार्टमेंट की रिसर्च के मुताबिक खूनी दस्त (अल्सररेटिव कोलाइटिस) में हल्दी का इस्तेमाल एक अचूक इलाज है।

विज्ञापन


हल्दी वाले दूध पीने के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप


सुबह-शाम लगातार आठ हफ्ते तक हल्दी लेने से रोगी को खूनी दस्त से छुटकारा मिल जाएगा। इसके इस्तेमाल से आंत के जख्म भी पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं।

शाकाहारी डाइट के ये फायदे जानते हैं आप?
विज्ञापन


पीजीआई का शोध
पीजीआई में 53 रोगियों पर आधारित यह रिसर्च हाल ही में पूरी हुई है। रिसर्च के मुताबिक खूनी दस्त से पीड़ित 53 मरीज को दो हिस्सों में बांटा गया। 28 मरीजों के एक वर्ग को हल्दी दी गई, जबकि दूसरे 25 मरीजों के वर्ग को स्टार्च से बना हल्दी जैसा पाउडर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्स लाइफ में गर्मजोशी या कफ से राहत, अजवाइन के हैं कई फायदे

आठ हफ्ते तक रोजाना इन मरीजों पर निगरानी रखी गई। उसके बाद जब आंत का टेस्ट किया गया तो जख्म पूरी तरह से भर चुके थे और दस्त में खून आना भी बंद हो गया था।


हल्दी में कुरकुमीन नाम का पदार्थ पाया जाता है, जिसमें मेडिसिन प्रापर्टी होती है और दवाई का काम करता है। रिसर्च से पहले हल्दी की शुद्धता मोहाली के नाइपर इंस्टीट्यूट में चेक कराई गई। टेस्ट में कुरकुमीन करीब 3.56 प्रतिशत निकला, जो काफी अच्छा माना जाता है।

पीजीआई में एडिशनल प्रोफेसर (गैस्ट्रोएंटरोलॉजी) डॉ. उषा दत्ता हल्दी एक एंटीसेप्टिक है। इसमें कीटाणुओं को मारने की बेहतरीन क्षमता है। जिन लोगों के दस्त में खून आता है, उन लोगों को हल्दी खानी चाहिए। लगातार सेवन से यह बीमारी पूरी तरह से ठीक हो जाती है।

हल्दी का ऐसे करें प्रयोग
रिसर्च टीम की लीडर डॉ. दत्ता के मुताबिक सूखी हल्दी बाजार से खरीदें और उसे घर पर या बाजार की चक्की में पिसवाएं। दस्त में खून आने पर पीड़ित रोगियों को सुबह-शाम पांच ग्राम हल्दी खानी चाहिए। कच्ची हल्दी भी खा सकते हैं। हल्दी को गर्म पानी में उबालना नहीं चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed