फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   surprising reasons of back pain

पीठ में दर्द की ये 5 वजहें चौंकाएगीं आपको

Fri, 17 Jan 2014 01:20 PM IST
Updated Fri, 17 Jan 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
surprising reasons of back pain

न कोई चोट और न ही को रोग, फिर भी कमबख्त पीठ का दर्द आपको अक्सर बिस्तर से उठने ही नहीं देता है। लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि आपके रुटीन की ही कुछ चीजें अक्सर आपके लिए पीठ दर्द की बड़ी वजहें हो सकती हैं।

विज्ञापन


पीठ दर्द की ये पांच वजहें जानकर आपको जरूर ताज्जुब होगा।

छींकने से भी हो सकता है पीठ दर्द

surprising reasons of back pain

आमतौर पर जुकाम के दौरान छींक आना बेहद सामान्य है लेकिन अगर आप इतना जोर लगाकर छींकते हैं कि आसपास बैठे लोग हिल जाते हैं तो यह भी आपके पीठ दर्द की वजह हो सकती है।

कई बार जोर की छींक से शरीर के जोड़ प्रभावित होते हैं जिससे स्लिप डिस्क का रिस्क बरकरार रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार एक ही काम

surprising reasons of back pain

डॉक्टरों का मानना है कि बार-बार एक ही प्रक्रिया को दोहराने से भी पीठ दर्द की समस्या हो सकती है। मसलन, फाक्ट्री में बॉक्स बनाने वाले कर्मचा‌री जो पूरे दिन एक ही गतिविधि को कई बार दोहराते हैं, कीबोर्ड या माउस पर काम करने वाले लोग आदि को पीठ में दर्द की समस्या अधिक होती है।

ऐसे में बीच-बीच में ब्रेक और हल्के व्यायाम से इस समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है।

विज्ञापन

सोने का गलत तरीका

surprising reasons of back pain
गलत तरीके से सोना या तकिया गलत तरह से लेना भी आपके लिए पीठ दर्द की वजह हो सकता है। कई बार गद्दा ठीक न हो पाने की वजह से भी पीठ दर्द होता है। आसे में अक्सर पीठ दर्द सोकर उठने पर ही अधिक होता है।

ऐसी स्थिति में आराम के लिए ठोस बेस वाले बिस्तर पर सोएं और हो सके तो कुछ समय के लिए ऊंचे तकिये से परहेज करें।

बड़े और भारी बैग

surprising reasons of back pain

बड़े बैग्स दिखने में कितने भी स्टाइलिश लगें लेकिन इनका नियमित इस्तेमाल भी पीठ और कंधों के दर्द की वजह हो सकता है। इसी तरह अगर आप अपने लैपटॉप बैग में भी अगर दुनिया भर की चीजें डालकर चलते हैं तो यह भी आपके लिए पीठ दर्द की बड़ी वजह हो सकता है।

शारीरिक श्रम की कमी

surprising reasons of back pain

पूरे दिन बैठकर काम करने और कसरत से गुरेज करने वालों को उनकी सुस्त जीवनशैली की वजह से भी पीठ दर्द का रिस्क अधिक होता है। ऐसे में मांसपेशियां इतनी जकड़ जाती हैं कि जरा सी मेहनत भी दर्द का सबब हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed