फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   stress in men cause five health problems

पुरुषों में तनाव के हो सकते हैं ये पांच परिणाम

Thu, 27 Jun 2013 04:27 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 27 Jun 2013 04:27 PM IST
विज्ञापन
stress in men cause five health problems

व्यस्त जीवनशैली में तनाव हम सभी के लिए सेहत के लिए कई गंभीर समस्याओं का इशारा है। लेकिन कई बार तनाव के नुकसान पुरुषों और महिलाओं को अलग-अलग समस्याओं के रूप में झेलने पड़ जाते हैं। ऐसे कई शोध हैं जिसमें तनाव का पुरुषों पर क्या प्रभाव पड़ता है, इस बारे में अलग-अलग निष्कर्ष सामने आए हैं।

विज्ञापन


जानिए पुरुषों पर तनाव के बड़े नुकसानों के बारे में, जिन्हें कई अलग-अलग शोधों ने साबित किया है।

1. चेहरे की रौनक घट जाती है
पुरुषों में चेहरे के आकर्षण और प्रतिरोधी क्षमता का संबंध टेस्टोस्टेरोन नामक हार्मोन से है। यूनिवर्सिटी ऑफ एबर्डीन के शोध में माना गया कि तनाव से शरीर में कोर्टिज़ोल का स्तर बढ़ता है जिससे टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होता है और पुरुषों का शारीरिक आकर्षण घटता है।
विज्ञापन


2. दिल के रोगों का खतरा बढ़ता है
वैसे तो तनाव से पुरुषों और महिलाओं, दोनों को ही दिल के रोगों का खतरा अधिक होता है लेकिन कई शोधों में यह माना गया है कि तनाव के कारण दिल के रोगों का खतरा पुरुषों में अधिक होता है। हेनरी फोर्ड हॉस्पिटल के शोध के अनुसार जिन पुरुषों के परिवार में दिल के रोगों का इतिहास रहा है उन्हें उम्र से अनुमानित आयु से 12 साल पहले ही दिल के रोग होते हैं, जिसकी वजह तनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. वीर्य पर नकारात्मक प्रभाव

कई शोधों में यह माना जा चुका है बहुत अधिक तनाव से पुरुषों में वीर्य कम होता है। इतना ही नहीं, तनावग्रस्त पुरुष अगर पिता बन भी जाएं तो उनके बच्चों के मस्तिष्क के विकास पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

4. प्रोस्टेट कैंसर का रिस्क
कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के एक शोध के अनुसार बहुत अधिक तनाव से पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर की आशंका बढ़ जाती है। इतना ही नहीं, स्ट्रेस मैनेजमेंट प्रोग्राम का उपयोग करके प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों को भी राहत पहुंचाई जा सकती है।


5. अकेलापन और अवसाद

साउथ कैलिफोर्निया यूनविर्सिटी के 2010 के एक शोध में माना गया है कि बहुत अधिक तनावग्रस्त पुरुष बहुत जल्दी खुद को समाज से काट लेते हैं। शोध में यह पाया गया है कि अकेलेपन की वजह से पुरुष जल्दी अवसादग्रस्त होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed