फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   recipe of spicy mix szechwan noodles

स्पाइसी मिक्स शेजवान नूडल्स

Wed, 10 Oct 2012 05:06 PM IST
कोमल तनेजा
कोमल तनेजा Updated Wed, 10 Oct 2012 05:06 PM IST
विज्ञापन
recipe of spicy mix szechwan noodles
सामग्री (चार लोगों के लिए)
विज्ञापन

करीब 200 ग्राम एग नूडल्स, तीन चौथाई कप चिकेन की हड्डियां हटाकर उसे स्ट्राइप्स में काट लें और पका लें, तीन चौथाई कप बिना हड्डी का मटन पका हुआ, एक चौथाई कप पका हुआ प्रॉन, तीन बड़े चम्मच तिल का तेल, दो कटी हुई लाल मिर्च, एक चम्मच बारीक कटा अदरक, तीन चौथाई कप बारीक कटा हरा प्याज, एक कप अंकुरित बीन्स, एक कप कटी हरी शिमला मिर्च, आधा कप बारीक कटा प्याज।  

तैयारी का समयः
35 मिनट
पकाने का समयः 20 मिनट

सॉस और सीजनिंग
एक चम्मच सोया सॉस, दो चम्मच सिरका, तीन चम्मच शेजवॉन सॉस, तीन चम्मच स्वीट चिली सॉस, आधा चम्मच काली मिर्च के कुटे हुए दाने, नमक स्वादानुसार।

गार्निशिंग

कटे हुए धनिये का गार्निश कर शेजवॉन चिकन के साथ परोसें।

विधि
  • सबसे पहले नमक वाली पानी में थोड़ा सा तेल डालकर नूडल्स को उबालें और छानकर उनमें तेल मिलाएं और अलग रख दें।

  • कड़ाही में तेल को गर्म करें और उसमें लाल मिर्च, अदरक और हरे प्याज को दो मिनट तक अच्छी तरह से चलाते हुए फ्राई करें, अब उसमें प्रॉन, कसा हुआ मटन और चिकेन के टुकड़ों को मिलाकर दो से तीन मिनट तक पकाएं, उसके बाद अंकुरित बीन्स, हरी शिमला मिर्च और प्याज मिलाएं। सबको अच्छी तरह से चलाते हुए गर्म आंच पर फ्राई करें।
    विज्ञापन


  • अब उसमें मसाले और सॉस मिला दें और इस मिश्रण में नूडल्स मिक्स करें, थोड़ी देर पकाकर सर्विस प्लेट पर परोसें। धनिया की गार्निश व शेजवॉन सूप के साथ सर्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोमल की टिप्स
आप चिकेन की स्ट्राइप्स की जगह उसके टुकड़ों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed