{"_id":"7323abfa-1a83-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"sitafal-aloo-pakora-for-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्रत के लिए बनाएं सीताफल और आलू के पकौड़े","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
व्रत के लिए बनाएं सीताफल और आलू के पकौड़े
कोमल तनेजा
Updated Sat, 20 Oct 2012 12:27 PM IST
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन
डेढ़ कप सिंघाड़े का आटा, आधा कप कुट्टू का आटा, दो बारीक कटी हरी मिर्च, आधा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर (वैकल्पिक), सेंधा नमक (स्वादानुसार), पानी, तेल, तीन चौथाई कप कसे हुए सीताफल व आलू।
विधि
- एक बर्तन में सिंघाड़े का आटा और कुट्टू का आटा डालें। इसमें सभी सामग्रियां व थोड़ा पानी डालकर अच्छे से मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं।
- सीताफल और आलू को इसमें मिलाएं।
- कड़ाही में तेल गर्म करें और चम्मच से मिश्रण को डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।
- छानकर टिशु पेपर पर रखें और गर्मागर्म परोसें।