फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   side effects of bitter gourd

सिर्फ फायदों से नहीं भरा है करेला, जानें इसके 5 नुकसान

Tue, 12 Aug 2014 10:12 AM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 10:12 AM IST
विज्ञापन
side effects of bitter gourd

डायबिटीज से लेकर वजन घटाने तक, करेले का सेवन यकीनन कई फायदों से भरा है। लेकिन हर किसी के लिए करेले का अत्याधिक सेवन सिर्फ फायदों से भरा हो, ऐसा जरूरी भी नहीं है।

विज्ञापन


स्टाइलक्रेज वेबसाइट में विभिन्न शोधों के आधार पर जानें करेले का अधिक सेवन करने के ये साइड इफेक्ट जो आपको अब तक नहीं पता होंगे।

गर्भावस्था में नुकसानदायक

side effects of bitter gourd

करेले के रस में मोमोकैरिन नामक तत्व होता है जो पीर‌ियड्स का फ्लो बढ़ा देता है। गर्भावस्था के दौरान इसका अधिक सेवन गर्भपात का कारण हो सकता है। कई बार यह गर्भावस्था के दौरान पीरियड्स की स्थिति भी पैदा कर सकता है।

करेले में एंटी लैक्टोलन तत्व भी हैं जो गर्भावस्था के दौरान दूध बनने की प्रक्रिया में बाधा डालते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्टिलिटी पर प्रभाव

side effects of bitter gourd

न केवल गर्भावस्था बल्कि गर्भधारण की चाह रखने वाली महिलाओं और पुरुषों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। फर्टिलिटी से संबंधित दवाओं का असर करेले में मौजूद तत्व खत्म कर देते हैं।

इसमें मौजूद एमएपी 30 नामक तत्व का कुत्तों पर किए गए परीक्षण में यह माना गया है लेकिन इसपर अभी काफी अध्ययन की आवश्यकता है।

विज्ञापन

लिवर व क‌िडनी संबंधी रोग में नुकसानदायक

side effects of bitter gourd

लिवर व किडनी के मरीजों के लिए के लिए इसका अत्याधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है। यह लिवर में एन्जाइम्स का निर्माण बढ़ा देता है जिससे लिवर प्रभावित होता है।

करेले का बीज में लेक्टिन नामक तत्व है जो आंतों तक प्रोटीन के संचार को रोक सकता है।

हाइपोग्लाइकेमिया कोमा

side effects of bitter gourd

करेले का सेवन शुगर कम करता है लेकिन आवश्यकता से अधिक रक्त में शुगर का स्तर इतना कम कर देता है कि यह हाइपोग्लाइकोम‌िया कोमा नामक मानसिक समस्या का कारण हो सकता है।

हेमोलाइटिक अनीमिया

side effects of bitter gourd

करेले के अत्याधिक सेवन से हेमोलाइट‌िक अनीमिया हो सकता है। इस स्थिति में पेट में दर्द, सिर दर्द, बुखार या कोमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed