फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   recipe of sesame chicken fingers

सीसेम चिकन फिंगर्स

Wed, 10 Oct 2012 05:03 PM IST
कोमल तनेजा
कोमल तनेजा Updated Wed, 10 Oct 2012 05:03 PM IST
विज्ञापन
recipe of sesame chicken fingers
सामग्री (चार लोगों के लिए)
विज्ञापन

एक चम्मच नींबू का रस, लंबाई में कटे 350 ग्राम चिकन के टुकड़े (चिकन फिंगर्स), आधा चम्मच चाइनीज फाइव स्पाइस पाउडर, नमक और मिर्च स्वादानुसार।

तैयारी का समयः
20 मिनट
पकाने का समयः 25 मिनट

बैटर के लिए

आधा कप मक्के का आटा, एक-चौथाई कप पानी, दो अंडे की जर्दी, नमक और मिर्च स्वादानुसार, आधा चम्मच लहसुन का रस, एक बड़ा चम्मच बीन्स, चुटकी भर खाने वाला नारंगी रंग, फ्राई करने के लिए तेल।

गार्निशिंग
शिमला मिर्च और टमाटर के टुकड़ों के साथ सजाएं और हनी गार्लिक सॉस के साथ परोसें।

विधि
  • सबसे पहले सभी चिकेन के टुकड़ों को एक बर्तन में रखें, उस पर नींबू का रस, चाइनीज फाइव स्पाइस पाउडर, नमक और मिर्च डालकर उबाल लें और अलग रख दें।
    विज्ञापन


  • बैटर के लिए- पहले कटोरे में मक्के का आटा डालें, उसमें धीरे-धीरे पानी डालें और अंडे के पीले भाग को उसमें डाल दें, अब उसमें नमक, मिर्च, लहसुन का रस, बीन्स और नारंगी रंग को अच्छी तरह से मिक्स कर पांच मिनट के लिए छोड़ दें।
    विज्ञापन
    विज्ञापन


  • अब कड़ाही में तेल गर्म करें और चिकेन की अतिरिक्त नमी हटाकर बैटर में डुबोएं और फिर तेल में सुनहरा भूरा फ्राई कर लें। फ्राई करके उसे पेपर पर निकाल लें।

  • अब सीसेम चिकेन फिंगर्स को सर्विस प्लेट पर निकालें, शिमला मिर्च और टमाटर के टुकड़े से सजाएं और हनी गार्लिक सॉस के परोसें।

कोमल की टिप्स
हनी गार्लिक सॉस के लिए एक चौथई कप शहद के साथ एक चौथाई कप रेड चिली गार्लिक पेस्ट, दो बड़े चम्मच टोमाटो सॉस, एक चम्मच लहसुन का पेस्ट, नमक और स्वीट चिली सॉस को मिला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed