फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   scientists planning to use pig dna in human organ transplant

सुअरों की मदद से हो सकेगा इंसानों में अंगों का ट्रांसप्लांट, जानिए कैसे

Wed, 14 Oct 2015 07:18 PM IST
Updated Wed, 14 Oct 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
scientists planning to use pig dna in human organ transplant

अब जल्द ही सुउर के अंगों को इंसानों में इस्तेमाल करने की तकनीक सामने आ सकती है। इसी पर काम कर रहे हावर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जॉर्ज चर्च और उनके साथियों ने क्रिस्पर नाम की तकनीक का इस्तेमाल कर सुअर के सेल में मौजूद डीएनए में बदलाव करने की कोशिश की है ताकि उन्हें इंसानों में प्रयोग किए जाने लायक बनाया जा सके।

विज्ञापन


बीबीसी की खबर के अनुसार शुरुआती दौर के काम में उन कमियों को और इंफेक्शन को दूर करने क प्रयास जारी हैं जो सुअर के डीएन में मौजूद होते हैं। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो इससे इंसानो में अंगों के ट्रांसप्लांट में मदद मिलेगी। हालांकि अभी कई सालों की रीसर्च की और जरूरत है।
विज्ञापन


काफी समय से वैज्ञानिक सुअरों के टिशू में बदलाव करने की मुसीबत से जूझ रहे हैं ताकि इंसानी शरीर उसे आसानी से अपना सके लेकिन इम्मूयन सिस्टम हर बार उसे नकार देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल साइंस में क्रांति ला सकेगा यह कदम

scientists planning to use pig dna in human organ transplant

क्रिस्पर एक नई वैज्ञानिक तकनीक है जो वैज्ञानिकों को सुअर के डीएनए के साथ कांट छांट करने और उसमें बदलाव करने में मदद करती है। प्रोफेसर चर्च ने सुअर के सेल में पाए गए पॉर्काइन एंडोजिनस रेट्रोवायरस नाम के वायरस के असर को कम करने के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल किया है।


यह खास वायरस इंसानों में संक्रमण पैदा कर सकता है। प्रोफेसर का दावा है कि अगर यह खोज सफल रही तो जानवरों के अंगों को इंसानों में इस्तेमाल किया जा पाएगा। इस प्रक्रिया को जीनोट्रांसप्लांटेशन कहते हैं और यह अंग ट्रांस्प्लांट से जुड़ी कई मुसीबतों का हल साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed