'रूपायन रसोई की रानी' की विजेता रेसिपीः मक्के के सुनहरे लड्डू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामग्री
मक्का का आटा तीन कप, गेहूं का आटा एक कप, देसी घी तीन कप, गोंद 25 ग्राम, मखाना 15 ग्राम, खरबूजे की गिरी चार छोटा चम्मच, कटे हुए बादाम 20 नग, किशमिश तीन छोटा चम्मच, चीनी पाउडर चार कप।
विधि सबसे पहले गोंद को धूप में सुखाकर मिक्सी में बारीक पीस लें। इसी तरह मखाने को भूनकर मिक्सी में दरदरा पीसें। अब एक कड़ाही में घी गर्म कर मक्के और गेहूं के आटे को हल्की आंच पर भूनें। आटे से जब खुशबू आने लगे, तब इसमें गोंद को भी मिलाएं और कुछ देर भूनें। इसके बाद खरबूजे की गिरी, बादाम और किशमिश आटे में मिलाएं और आंच बंद कर दें। आटा ठंडा होने पर उसमें चीनी और मखाने का पाउडर मिलाकर गोल-गोल लड्डू बना लें। इस लड्डू को आप कुछ दिन के लिए स्टोर भी कर सकती हैं।
कॉर्न के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता की विजेता नई दिल्ली निवासी मीनाक्षी अग्रवाल की खास रेसिपी है जो इस प्रतियोगिता की तीन विजेताओं में से एक हैं।
स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी पढ़ने के लिए के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।