फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   rupayan rasoi ki rani winner recipe dahi uttapam

'रूपायन रसोई की रानी' की विजेता रेसिपीः दही उत्तपम

Fri, 21 Jun 2013 11:37 AM IST
लखनऊ/रंजना गुप्ता
लखनऊ/रंजना गुप्ता Updated Fri, 21 Jun 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
rupayan rasoi ki rani winner recipe dahi uttapam

सामग्री

विज्ञापन

एक कटोरी दही, एक कटोरी सूजी, स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक गोल कटी हुई शिमला मिर्च, एक गोल कटा हुआ टमाटर,  दो बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल।

 
चटनी के लिए
आधा कटोरी रोस्टेड मूंगफली दाना, थोड़ा सा हरा धनिया, दो हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, एक बड़ा चम्मच दही, इमली का पानी, एक चौथाई कटोरी।

विधि
दही, सूजी और नमक को मिक्स कर  २ घंटे के लिए अलग रखें। जरूरत अनुसार आप इसमें पानी भी मिला सकती हैं। 
अब चटनी की दी गई सभी सामग्रियों को एक साथ पीस लें।  
नॉन-स्टिक तवे को गर्म करें और थोड़ा तेल डालकर तीन बड़ा चम्मच सूजी वाले मिश्रण को डालें।
इसके ऊपर कटी शिमला मिर्च, टमाटर और प्याज को रखें और दोनों ओर से उत्तपम को सेंक लें।
आप बिना तेल के भी उत्तपम को सेंक सकती हैं। मूंगफली की चटनी और सलाद के साथ उत्तपम का स्वाद सचमुच अद्भुत लगेगा।

dahi uttapamदही के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता की विजेता रंजना गुप्ता की खास रेसिपी है जो इस प्रतियोगिता की तीन विजेताओं में से एक हैं।
विज्ञापन


स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी पढ़ने के लिए के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।

अन्य दो विजेताओं की रेसिपी पढ़ने के लिए इनके नाम पर क्लिक करें -
नवाबी दही का कबाब
विज्ञापन
विज्ञापन

दही उत्तपम

हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed